{"_id":"6abc2aaf14850abc950e15e9","slug":"the-world-of-books-will-come-alive-again-starting-tomorrow-lucknow-news-c-13-lko1096-1943536-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कल से फिर सजेगी किताबों की दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कल से फिर सजेगी किताबों की दुनिया
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुस्तक मेला के संबंध में प्रेसवार्ता करते मनोज सिंह चंदेल व अन्य
विज्ञापन
लखनऊ। किताबों और साहित्य के शौकीनों के लिए राजधानी में एक बार फिर किताबों की दुनिया सजने जा रही है। इस बार अशोक मार्ग स्थित बलरामपुर गार्डन में एक अक्तूबर से 11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू होगा। मेले की थीम वंदे मातरम के 150 वर्ष रखी गई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मेले का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन पर रतन सिस्टर्स नृत्य प्रस्तुति देंगी।
सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मेला संयोजक मनोज सिंह चंदेल और निदेशक आकर्ष चंदेल ने बताया कि करीब 75 हजार वर्ग फीट में लगने वाले मेले में 60 से अधिक प्रकाशकों के 120 से ज्यादा स्टॉल होंगे। किताबों की खरीद पर कम से कम 10 प्रतिशत छूट मिलेगी। लखनऊ मेट्रो से आने वाले पाठकों को टिकट दिखाने पर अतिरिक्त विशेष छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
50 हजार से ज्यादा किताबें, नए प्रकाशक भी
मेले में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू समेत कई भारतीय भाषाओं की किताबें मिलेंगी। उर्दू साहित्य के लिए विलायत और ग्रीन पाम जैसे नए प्रकाशक शामिल होंगे। बच्चों की रंग-बिरंगी किताबों के लिए ज्ञानार्की बुक्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ईएचएफ लर्निंग पहली बार हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लेखकों को मिलेगा अपना मंच
लखनऊ और आसपास के लेखकों के लिए इस बार अलग मंच और स्टॉल बनाया जा रहा है। बुक लाउंज में स्थानीय लेखकों की नई किताबें प्रदर्शित की जाएंगी। मेले में रहीस सिंह, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, करुणा पांडेय, संतोष वाल्मीकि, ब्रजेश कुमार मिश्र, विवेक शुक्ला, नीलम राकेश और मनीष शुक्ला समेत कई साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन और परिचर्चाएं होंगी। मेले में छह अक्तूबर को वरिष्ठ पत्रकार अरशाना अजमत इस्मत चुगताई की दास्तान सुनाएंगी।

राष्ट्रीय पुस्तक मेला के संबंध में प्रेसवार्ता करते मनोज सिंह चंदेल व अन्य