फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The woman's body was stuffed in a sack and thrown into a drain in Nigohan Lucknow.

Lucknow: बोरे में भरकर नाले में फेंका गया महिला का शव, बोरे में प्रेस, कपड़े और ईंट-पत्थर भी भरे थे

Sun, 02 Nov 2025 02:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, निगोहां (लखनऊ)
अमर उजाला नेटवर्क, निगोहां (लखनऊ) Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Nov 2025 02:59 PM IST
सार

निगोहां के गौतमखेड़ा में एक महिला का शव बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया गया। 72 घंटे में पहचान न हो सकी तो पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
The woman's body was stuffed in a sack and thrown into a drain in Nigohan Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगोहां के गौतमखेड़ा गांव के बाहर स्थित बांक नाले में शनिवार देर शाम महिला का शव बोरे में भरा मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से पहचान का प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। शव कई दिन पुराना होने की वजह से सड़ चुका था। बोरे में शव के साथ घरेलू प्रेस, कपड़े, ईंट और पत्थर भी भरे थे।

विज्ञापन


एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग 6:30 बजे गौतमखेड़ा गांव के बाहर स्थित बांक नाले में चारवाहों ने एक बोरा उतराते देखा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गांव के लोग भी जमा हो गए। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बोरे को पानी से बाहर निकलवाया। बोरा खोला गया तो उसके अंदर लगभग 40 वर्षीय महिला का शव पड़ा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सीएम योगी बोले- मजबूत न्याय व्यवस्था ही सुशासन का आधार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महादेवा कॉरिडोर निर्माण: दूसरे दिन भी मकानों पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हटाया गया मलबा


उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर लाल-काले रंग का सलवार सूट था। शव सात से आठ दिन पुराना होने की वजह से काफी फूल गया था। उनका कहना है कि ऐसा लग रहा है कि महिला की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव को बोरे में भरकर फेंका गया था।

सुनसान रहता है पूरा इलाका
ग्रामीणों ने बताया कि बांक नाला कंटीले बबूल के घने जंगल से घिरा हुआ है और सुनसान रहता है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति बड़े आराम से रात के वक्त शव को नाले में फेंक सकता है। बीते कुछ माह पूर्व ही सनी रावत की हत्या कर आरोपियों ने उनके शव को इसी नाले में फेंका था।

सोशल मीडिया से भी किया जा रहा पहचान का प्रयास
एसओ निगोहां ने बताया कि महिला की पहचान के लिए शव की फोटो शहर के सभी थानों व आसपास के जनपदों की पुलिस को भेजी गई है। इसके अलावा पहचान के लिए फोटो को सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। 72 घंटे में शिनाख्त नहीं होती है तो पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed