फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahadeva Corridor construction: Bulldozers continue to pound houses for the second day

महादेवा कॉरिडोर निर्माण: दूसरे दिन भी मकानों पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हटाया गया मलबा

Sun, 02 Nov 2025 12:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Nov 2025 12:45 PM IST
सार

प्रशासन ने शनिवार को सिविल कोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। यह मामला करीब दो वर्षों से लंबित था। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे।
 

विज्ञापन
Mahadeva Corridor construction: Bulldozers continue to pound houses for the second day
ध्वस्तीकरण के बाद मलबा हटाने की कार्रवाई जारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्री लोधेश्वर महादेवा तीर्थनगरी में प्रस्तावित महादेवा कॉरिडोर के लिए सड़क चौड़ीकरण का रास्ता अब लगभग साफ होता दिख रहा है। रविवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रशासन की ओर से बुलडोजर कार्रवाई जारी रही। पोकलैंड और जेसीबी मशीनों की गर्जना के बीच कई मकानों को गिराया गया जबकि डंपर लगातार मलबा हटाने में लगे रहे।

विज्ञापन


बताया गया कि प्रशासन ने शनिवार को सिविल कोर्ट के आदेश के बाद अवैध रूप से निर्मित रियाज कॉम्प्लेक्स समेत कुल 15 दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू की थी। यह मामला करीब दो वर्षों से अदालत में लंबित था। दूसरे दिन भी कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। मकान टूटने से पहले लोगों ने अपना सामान सड़क किनारे रख दिया था। पूरे दिन भारी भीड़ कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर जुटी रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सीएम योगी बोले- मजबूत न्याय व्यवस्था ही सुशासन का आधार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश के इस जिले में चल रहा है अवैध प्रमाण पत्र बनाने का गिरोह, कुछ रुपयों में मिल रही है भारत की नागारिकता; ऐसे हुआ भंडाफोड़


मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है और डंपर भर-भरकर उसे तीर्थ क्षेत्र के बाहर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, महादेवा कॉरिडोर निर्माण के लिए यह कार्य बेहद आवश्यक था, जिससे सड़क चौड़ीकरण में अब कोई बाधा नहीं रहेगी।

इस मौके पर एसडीएम गुजिता अग्रवाल, तहसीलदार विपुल सिंह, सीओ गरिमा पंत, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी, कोतवाल बदोसराय आशीष कुमार विद्यार्थी, चौकी प्रभारी अभिनंद पांडेय समेत राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed