फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The wind blowing at a speed of 40 kmph caused trouble

Lucknow News: 40 किमी की रफ्तार से चली हवा ने किया परेशान

Wed, 05 Mar 2025 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The wind blowing at a speed of 40 kmph caused trouble
लखनऊ। दो दिनों से राजधानी में चल रही पछुआ की रफ्तार में मंगलवार को और तेजी आई। दोपहर बाद धूल उड़ाती हवा से लोग परेशान रहे। इसके साथ ही दिन व रात के पारे में बढ़त भी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे के पार चली गई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हवाओं में तेजी के साथ तात्कालिक तौर पर पारे में हल्की गिरावट के संकेत हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार से पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ेगी और तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। रफ्तार थमने के बाद धूप तीखी होगी और गर्माहट बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ दिन का पारा 30.8 डिग्री और रात का पारा 2.6 डिग्री की बढ़त के साथ 15.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

लखनऊ के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से कुकरैल की हवा मंगलवार को हरे यानी स्वास्थ्य के लिए अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई। गोमतीनगर, अलीगंज, बीबीएयू, लालबाग और तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में देखने को मिली।

-फोटो 52 : दिल्ली-रोहतक रोड पर बेतरतीब ढंग से खड़ी कार को क्रेन से उठाकर ले जाते पुलिसकर्मी। संव

-फोटो 52 : दिल्ली-रोहतक रोड पर बेतरतीब ढंग से खड़ी कार को क्रेन से उठाकर ले जाते पुलिसकर्मी। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed