फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The wife of the main accused in the Bikru scandal made serious allegations against the government

लखनऊ : बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी ने लगाया सरकार पर गंभीर आरोप

Wed, 26 Jan 2022 12:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 12:57 AM IST
सार

ऋचा दुबे ने कहा कि दो साल बाद भी नहीं बन सका पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, फर्जी मुकदमे में फंसाने की कोशिश जारी।

विज्ञापन
The wife of the main accused in the Bikru scandal made serious allegations against the government
विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। ऋचा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी पति के मौत के दो साल बाद भी उनका मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बना रहे है। वहीं पूरे परिवार को फर्जी मुकदमें में फंसाने की साजिश की जा रही है। आरोप है कि सरकार उनके मौलिक अधिकार का हनन कर रही है। ऋचा दुबे ने यह बात कृष्णानगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

विज्ञापन


ऋचा ने कहा कि उनके पति विकास दुबे बिकरू कांड के मुख्य आरोपी थे। जिनको एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद भी प्रदेश सरकार हमारे परिवार के मौलिक अधिकार का हनन करने पर तुली है। सरकार के इशारे पर दो साल बाद भी पति के मृत्यु का प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। अधिकारियों से मुलाकात करने पर जवाब मिलता हेकि मामला सरकार से जुड़ा है। आप वहीं संपर्क करें।
विज्ञापन


ऋचा ने कहा कि कभी विकास के साझीदार रहे राजीव बाजपेई अब भाजपा में शामिल हो गये है। राजीव ने उनकी चौबेपुर की जमीनों पर कब्जा कर लिया है। जिसकी सुनवाई भी पुलिस व प्रशासन नहीं कर रही है। ऋचा का आरोप है कि कुछ अराजक तत्व उनके घर पर आकर धमकी देते हैं। जिसके कारण वह लखनऊ में चार महीने बाद आई हैं। आए दिन परिवार के लोगों को धमकाया जा रहा है। वहीं सरकार ने हमारी सारी संपत्ति भी जब्त कर रही है। आजीविका के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed