फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The water level in the lake in Kathuta is reduced to half, and the supply cut begins for three hours.

Lucknow News: कठौता में झील में आधा हुआ पानी, आपूर्ति में तीन घंटे की कटौती शुरू

Tue, 09 Jun 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The water level in the lake in Kathuta is reduced to half, and the supply cut begins for three hours.
कठौता झील में कम हुआ पानी।
लखनऊ। पानी की कमी के चलते तीसरे जलकल से इंदिरा और गोमतीनगर को की जाने वाली पेयजल आपूर्ति में तीन घंटे की कटौती सोमवार से शुरू कर दी गई है। यह समस्या कठौता झील को पानी देने वाली शारदा सहायक नहर के 16 मई से बंद होने के चलते आई है। जिससे अब करीब पांच लाख आबादी को इस भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन




गोमती नगर स्थित तीसरे जलकल से गोमती नगर और इंदिरा नगर की करीब पांच लाख आबादी को पानी की आपूर्ति की जाती है। तीसरा जलकल पूरी तरह शारदा सहायक नगर से मिलने वाले पानी पर निर्भर है। नहर से मिलने वाले पानी को जलकल की कठौता झील में लाया जाता है। झील में जमा पानी से करीब एक महीने तक ही काम चलाया जा सकता है वह भी तब जबकि कि आपूर्ति में कटौती की जाए। सामान्य तौर पर जब नहर चालू होती है तो तीसरे जलकल से इंदिरा और गोमती नगर को सुबह शाम मिलाकर 10 से 12 घंटे पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन नहर बंद होने से अब आपूर्ति में सुबह शाम तीन-तीन घंटे की कटौती शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अब गोमती और इंदिरा नगर की टंकियों व रिजर्व वायर (भूमिगत जलाशय) को भरने के लिए सुबह और शाम करीब पाचं घंटे ही पानी की आपूर्ति झील से की जा रही है। गोमती और इंदिरा नगर को मिलाकर करीब 33 टंकिया हैं और 10 रिवर्ज वायर हैं। कठौता झील करीब 15 फिट गहरी है जिसमें अब करीब साढ़े सात फीट ही बचा है। जिससे अधिकतम एक सप्ताह ही काम चलाया जा सकता है। यदि नहीं उससे पहले नहीं चालू हुई तो संकट गहरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




समय से नहर से न खुली तो हो जाएगी बड़ी समस्या



जलकल के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र कुमार का कहना है कि इस समय नलकूप चलाकर पानी की किल्लत कम करने का प्रयास किया जा रहा है। पानी की कमी के चलते इस समय कटौती की जा रही है। सिंचाई विभाग ने कहा था कि 14 जून तक पानी आ जाएगा लेकिन यदि समय पर नहर से पानी नहीं मिला तो बड़ी समस्या हो जाएगी। इस कारण सिंचाई विभाग से बात भी की गई। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पानी समय से छोड़ा जाएगा।

कठौता झील में कम हुआ पानी।

कठौता झील में कम हुआ पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed