{"_id":"66b7bc4d6869867b65080b95","slug":"the-votes-for-the-post-of-pradhan-will-be-counted-again-on-august-13-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106217-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रधान पद के मतों की गणना दोबारा 13 अगस्त को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रधान पद के मतों की गणना दोबारा 13 अगस्त को होगी
Sun, 11 Aug 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। गिलौला के गोड़ारी में सामान्य चुनाव में प्रधान पद पर पड़े मतों की गणना 13 अगस्त को दोबारा कराई जाएगी। यह आदेश एसडीएम इकौना न्यायालय में दायर मुकदमे दिया गया है।
दरअसल, गिलौला विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोड़ारी निवासी ऊषा शुक्ला ने दो जून 2021 को एसडीएम इकौना के न्यायालय में याचिका प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत में कुल 1,437 मतदाताओं में से 1,088 ने मतदान किया। जिसमें पीठासीन अधिकारी ने बूथ संख्या-70 पर 415 मत, बूथ संख्या-71 पर 364 मत व बूथ संख्या-72 पर 289 मत पड़ना बताया था।
मतगणना के समय गलत तरीके से बूथ संख्या-71 पर 370 मत बताए गए। मतगणना कर्मी विजेता रमकला का संबंधी था। जिसने वादिनी के सात मत अवैध दिए। इन्हें वादिनी के एजेंट को भी नहीं दिखाया गया। बाद में रामकला को विजेता घोषित कर दिया गया। इस पर रनर रही ऊषा शुक्ला ने एसडीएम न्यायालय में वाद दायर कर पुर्नमतगणना कराने की मांग की।
विज्ञापन
नियति प्राधिकारी (पंचायत) / एसडीएम इकौना ओम प्रकाश ने आठ अगस्त को फैसला सुनाते हुए वादी की मांग स्वीकारते हुए डीपीआरओ को गोंडारी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में प्रधान पद से संबंधित सभी मतदान व मतगणना संबंधित प्रपत्र मय मतपत्र 13 अगस्त को एसडीएम न्यायालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही वादी व विपक्षियों के अधिवक्ताओं को 13 अगस्त पुर्नमतगणना के लिए न्यायालय पर मौजूद रहने का आदेश दिया है।