{"_id":"60c79e668ebc3e8de15b268b","slug":"the-victim-beat-accused-with-slippers-retired-major-helped-victim-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शोहदे से भिड़ी बहादुर युवती: पीड़िता ने आरोपी को चप्पल से पीटा, रिटायर्ड मेजर ने की पीड़िता की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदे से भिड़ी बहादुर युवती: पीड़िता ने आरोपी को चप्पल से पीटा, रिटायर्ड मेजर ने की पीड़िता की मदद
Tue, 15 Jun 2021 12:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:06 AM IST
सार
विकासनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती सोमवार दोपहर मड़ियांव इलाके के एक पंप पर स्कूटी में पेट्रोल भरवाने जा रही थी। तभी डिवाइडर के पास एक शोहदे ने उसे रोका और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई करते हुए युवती के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश करने लगा। इससे चेन टूट गई। युवती हिम्मत दिखाते हुए शोहदे से भिड़ गई
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर युवती के साथ एक शोहदे ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह मारपीट पर आमादा हो गया तो युवती बहादुरी दिखाते हुए उससे भिड़ गई। ये देख उधर से जा रहे रिटायर्ड मेजर ने अपने चालक की मदद से शोहदे को पकड़ लिया।
फिर युवती ने शोहदे को चप्पल से पीटा। सूचना पर पहुंची मड़ियांव पुलिस ने शोहदे को हिरासत में ले लिया। हालांकि देर रात तक युवती की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। विकासनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती सोमवार दोपहर मड़ियांव इलाके के एक पंप पर स्कूटी में पेट्रोल भरवाने जा रही थी।
तभी डिवाइडर के पास एक शोहदे ने उसे रोका और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई करते हुए युवती के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश करने लगा। इससे चेन टूट गई। युवती हिम्मत दिखाते हुए शोहदे से भिड़ गई।
विज्ञापन
ये देख उधर से जा रहे सेना के रिटायर्ड मेजर पुरोहित ने अपनी कार रुकवाई। फिर उन्होंने व उनके चालक ने शोहदे को पकड़ लिया। आक्रोशित युवती ने शोहदे को चप्पल से पीटा। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। कुछ ही देर में मड़ियांव पुलिस पहुंची और शोहदे को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया गया।

इंस्पेक्टर मड़ियांव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक नशेड़ी है। युवती ने उसे चप्पलों से पीटा है। मारपीट के दौरान ही युवती की चेन टूटी होगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में युवती की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, मेजर पुरोहित ने बताया कि वह सचिवालय कॉलोनी से चालक के साथ कार से जा रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के पास युवती से शोहदे ने छेड़छाड़ की। युवती ने बहादुरी दिखाते हुए उसका सामना किया। फिर उन्होंने चालक के साथ मिलकर शोहदे को पकड़ लिया।