फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman accused of defrauding Americans granted bail

Lucknow News: अमेरिकी लोगों से ठगी की आरोपी महिला को मिली जमानत

Mon, 24 Aug 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 24 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of defrauding Americans granted bail
लखनऊ। राजधानी में फर्जी कॉल सेंटर मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने आरोपी महिला जोविटा डिसिल्वा उर्फ जोविटा जोसेफ डिसिल्वा को जमानत दे दी है। यह मामला विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग में अमेरिकी नागरिकों से ठगी के आरोपों से जुड़ा है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति राजीव भारती की एकल पीठ ने जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया। न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि मामले से जुड़े सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस के कब्जे में हैं, जिससे उनके साथ छेड़छाड़ की आशंका नहीं है। अभियोजन के अनुसार, 30 जून की रात समिट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर छापा मारकर इस कथित कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया था। आरोप है कि यहां से अमेरिकी नागरिकों को कानूनी और सुरक्षा संबंधी झूठे खतरे बताकर उनसे गिफ्ट कार्ड और क्रिप्टोकरेंसी के जरिये रकम वसूली जा रही थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 119 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 92 पुरुष और 27 महिलाएं थीं। मौके से बड़ी संख्या में लैपटॉप, आईफोन, हेडफोन और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed