फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Vice Chancellor's effigy was burnt for not taking action against the accused doctor.

Lucknow News: आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई न होने कुलपति का पुतला फूंका

Wed, 31 Dec 2025 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The Vice Chancellor's effigy was burnt for not taking action against the accused doctor.
लखनऊ। केजीएमयू में महिला रेजिडेंट के धर्मांतरण का प्रयास और यौन उत्पीड़न का मामला थम नहीं रहा। मंगलवार को बड़ी संख्या में डॉक्टर व आम नागरिकों ने सुशांत गोल्फ सिटी चौराहे के पास कुलपति का पुतला दहन किया और प्रदेश सरकार से पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे हुए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने केजीएमयू प्रशासन और कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और कहा कि केजीएमयू प्रशासन गंभीर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों को बचा रहा है। वह महिला रेजिडेंट की सुरक्षा, नैतिकता और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों को जानबूझकर दबा रहा है। आरोप है कि जांच प्रक्रियाओं में लापरवाही बरती गई। जिससे पीड़िता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति का इस्तीफा भी मांगा। उधर, केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शनकारी संस्थान की छवि धूमिल कर रहे हैं। कुलपति के खिलाफ माहौल बनाने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

उठाई ये मांगें
-धर्मांतरण के प्रयास मामले की एसटीएफ से जांच कराई जाए
-केजीएमयू में गठित आंतरिक समिति तत्काल भंग की जाए
-आरोपी पुरुष रेजिडेंट को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए
-केजीएमयू के विभिन्न विभागों में महिलाओं के साथ हुए मामलों की दबी फाइलें पुनः खोली जाएं और निष्पक्ष जांच हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed