फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The two-day Police Recruitment Board examination will begin today at 54 centres in the capital, with 88,000 candidates expected to gather.

Lucknow News: राजधानी के 54 केंद्रों पर पुलिस भर्ती बोर्ड की दो दिवसीय परीक्षा आज से, जुटेंगे 88 हजार अभ्यर्थी

Sat, 14 Mar 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The two-day Police Recruitment Board examination will begin today at 54 centres in the capital, with 88,000 candidates expected to gather.
चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम पहुंचे अभ्यर्थी। -संवाद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से राजधानी के 54 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार से दो दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा में करीब 88 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने के कारण प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी परीक्षा होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उनके ठहरने के लिए अस्थायी टेंट लगाए गए हैं, साथ ही हेल्प डेस्क और हेल्थ कैंप भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में पांच हजार से अधिक कर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, सहायक निरीक्षक और निरीक्षक शामिल हैं। परीक्षा की निगरानी में पुलिस आयुक्त, जिला प्रशासन, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी के अनुसार भर्ती बोर्ड की ओर से उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। शनिवार और रविवार को परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 22 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम पहुंचे अभ्यर्थी। -संवाद

चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम पहुंचे अभ्यर्थी। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed