{"_id":"683cb94900ed7fd93e027c75","slug":"the-tumor-in-the-hand-had-destroyed-the-bone-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1231688-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाथ में पनपे ट्यूमर ने गला दी थी हड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाथ में पनपे ट्यूमर ने गला दी थी हड्डी
विज्ञापन
लखनऊ। सीतापुर की महिला के बाएं हाथ में फैक्चर हो गया। एक महीने बाद प्लास्टर खुला तो हाथ काम नहीं कर रहा था। इस पर लखनऊ के ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में दिखाया।
यहां डॉक्टर ने जांच करवाई तो पता चला कि महिला के हाथ में बोन ट्यूमर है। इससे उसके हाथ की हड्डी गल गई थी। डॉक्टरों ने सर्जरी करके ट्यूमर को निकाल दिया। अब महिला का हाथ काम करने लगा है। दावा है कि इस अस्पताल में बोन ट्यूमर की पहली बार सर्जरी हुई है।
सीतापुर निवासी उस्मान की 26 वर्षीय पत्नी मोमिना के बाएं हाथ में तीन महीने पहले फैक्चर हो गया। नजदीकी अस्पताल के डॉक्टर का चढ़ाया प्लास्टर एक माह बाद खुला तो दर्द से राहत नहीं मिली। साथ ही हाथ ने भी काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने दस दिन पहले मोमिना को ठाकुरगंज अस्पताल की ओपीडी में दिखाया। आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. कर्मवीर ने जांच करवाई। इसकी रिपोर्ट में मोमिना के हाथ में बोन ट्यूमर का पता चला। इस पर डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी, जिस पर मरीज के परिजन राजी हो गए।
अस्पताल सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि बोन ट्यूमर के कारण हड्डी गल गई थी। चार घंटे की सर्जरी के बाद ट्यूमर को निकालकर प्लेट लगा दी गई। इसके साथ ही ट्यूमर को जांच के लिए भेजा गया है। डॉ. सिंह ने बताया कि इस अस्पताल में बोन ट्यूमर से जुड़ी यह पहली सर्जरी है।