{"_id":"6862f002690074640c06486c","slug":"the-transformer-laid-on-the-foundation-of-corruption-fell-down-power-went-out-lucknow-news-c-13-knp1050-1271855-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भ्रष्टाचार की नींव पर रखा ट्रांसफार्मर लुढ़का, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भ्रष्टाचार की नींव पर रखा ट्रांसफार्मर लुढ़का, बिजली गुल
विज्ञापन
लुढ़का ट्रांसफार्मर।
लखनऊ। बारिश के चलते सोमवार को कई इलाकों में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। कई जगहों पर फॉल्ट से बत्ती गुल हुई, तो वहीं अमीनाबाद के हाथीखाना मोहल्ले में भ्रष्टाचार की नींव पर रखा ट्रांसफार्मर लुढ़क गया। इससे 100 परिवारों की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक ठप हो गई।
उपभोक्ताओं ने बताया कि दोपहर करीब पौने दो बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ और बिजली गुल हो गई। लोगों ने घरों से निकलकर देखा तो ट्रांसफार्मर जमीन पर लुढ़का पड़ा था और वह जिस चबूतरे पर रखा था, उसका एक कोना धंसा हुआ था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि चबूतरा बनाकर तीन साल पहले ट्रांसफार्मर रखा गया था। इसकी खराब गुणवत्ता के कारण ही बारिश से इसका एक कोना धंस गया। एक्सईएन सुशील कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ही ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चालू करने की कोशिश की, लेकिन बारिश ने व्यवधान डाल दिया। यह ट्राॅली शाम करीब 4:30 बजे लग सकी।
नाले की सफाई से 300 घरों में अंधेरा
नूरबाड़ी उपकेंद्र इलाके में सोमवार दोपहर नाले की सफाई किए जाने से दरगाह रोड के 300 से ज्यादा घरों में अंधेरा हो गया। जेई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम की जेसीबी से सफाई करने के दौरान 11 हजार वोल्ट का केबल कट गया। इससे दरगाह रोड के आसपास के घरों में दोपहर 1:30 बजे बिजली गुल हो गई। जेई ने बताया कि पार्षद की मनमानी के कारण बिजली आपूर्ति में यह व्यवधान आया है। उन्होंने उपकेंद्र के कर्मियों को सूचना दिए बिना ही केबल के आसपास काम शुरू करा दिया था।