फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The traffic problem at Daliganj Tiraha and Medical College intersection will be resolved

Lucknow News: डालीगंज तिराहा व मेडिकल कॉलेज चौराहे पर ट्रैफिक की समस्या होगी दूर

Thu, 19 Jun 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The traffic problem at Daliganj Tiraha and Medical College intersection will be resolved
लखनऊ। डालीगंज तिराहा व मेडिकल कॉलेज चौराहे पर जाम की समस्या से लोगों को तीन महीने बाद निजात मिल जाएगी। इसके लिए चौराहों की री-मॉडलिंग का काम कराया जा रहा है। बुधवार को एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। कार्य में तेजी लाकर सितंबर में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एलडीए के वीसी ने बताया कि डालीगंज तिराहा और मेडिकल कॉलेज चौराहे पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है। इससे हर दिन अस्पताल आने वाले मरीजों और स्टाफ को दिक्कत होती है। इस परेशानी को देखते हुए इन दोनों जगहों का सर्वे कराया गया। सर्वे में जो सुझाव मिले, उनके आधार पर अब इनकी बनावट बदली जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों जगहों पर रोटरी का आकार बहुत बड़ा है, जिससे ट्रैफिक सही तरीके से नहीं चल पाता। अब इसका आकार छोटा किया जाएगा। इसके अलावा आईलैंड को सुधारते हुए रास्ते पर लाइनें खींचकर मार्किंग की जाएगी, साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज चौराहे के सुधार पर 72 लाख रुपये और डालीगंज तिराहे पर 87 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द गुलजार होगी लजीज गली

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने हेरिटेज जोन का निरीक्षण करके विकास कार्यों समीक्षा की। उन्होंने म्यूजियम ब्लॉक में कराए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। वर्तमान में फिनिशिंग व विद्युतीकरण का काम कराया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि निर्धारित अवधि में काम पूर्ण करा लिया जाए। इस मौके पर मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा व अधिशासी अभियंता संजीव कुमार गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed