{"_id":"69276764e496889535070339","slug":"the-then-assistant-review-officer-of-the-secretariat-was-sentenced-to-six-years-imprisonment-lucknow-news-c-13-lko1070-1489354-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सचिवालय के तत्कालीन सहायक समीक्षा अधिकारी को छह वर्ष की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सचिवालय के तत्कालीन सहायक समीक्षा अधिकारी को छह वर्ष की सजा
Thu, 27 Nov 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बड़ा काम दिलाने का झांसा देने के लिए पद का दुरुपयोग करने और लाखों रुपये हड़पने के आरोपी सचिवालय के तत्कालीन सहायक समीक्षा अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव को दोषी ठहराकर भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधीश ने छह वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उन्होंने राकेश को 55 हजार रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया है।
अभियोजन के अनुसार वादी अमित कुमार पांडेय ने आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि सचिवालय प्रशासन अनुभाग में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात राकेश श्रीवास्तव ने अपने पद का अनुचित प्रभाव दिखाया। आरोपी ने वादी को बड़े स्तर पर कार्य दिलाने का प्रलोभन दिया। कहा गया कि वादी आरोपी के बहकावे में आ गया। आरोपी ने धरोहर राशि के नाम पर वादी से कुल 23 लाख 40 हजार रुपये ले लिए। काम न होने पर वादी ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने रकम नहीं लौटाई। मामला दर्ज कर ईओडब्ल्यू ने विवेचना की और आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर करते हुए बताया कि दस्तावेज, बैंक विवरण, लेन-देन के प्रमाण और साक्ष्य से यह स्पष्ट है कि आरोपी ने धोखाधड़ी कर वादी के रुपये हड़प लिए और अपने पद का दुरुपयोग किया।