फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The teenager was first tied to a tree, then drowned in the drain and beaten

Lucknow News: किशोर को पहले पेड़ से बांधा, फिर ड्रेन में डुबो-डुबोकर पीटा

Sun, 14 Apr 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
The teenager was first tied to a tree, then drowned in the drain and beaten
डीह (रायबरेली)। तेरह हजार रुपये की चोरी का आरोप लगाकर दबंगों ने 16 साल के किशोर को पहले रस्सी से पेड़ में बांध दिया, फिर भी चैन नहीं मिला तो उसे ड्रेन में डुबो-डुबोकर पीटा। सनसनीखेज वारदात की वीडियो शनिवार को वायरल होने के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। किशोर की मां की तहरीर पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग रस्सी से बांधकर एक किशोर को पीट रहे हैं और फिर उसे ड्रेन में फेंक देते हैं। एक युवक बार-बार रस्सी से किशोर को अपनी तरफ खींचता है। किशोर के नजदीक आते ही उसकी पानी में ही डंडों से पिटाई करता है। अचानक रस्सी टूटने पर किशोर गहरे पानी में चला जाता है। फिर एक युवक ड्रेन में कूदकर उसकी पिटाई करता है। किशोर के दोनों हाथों को रस्सी से बांधा भी गया है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद डीह पुलिस हरकत में आ गई। मझिलहा गांव की रहने वाली उर्मिला पत्नी राजेंद्र की तहरीर पर संबंधितों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि उसके 16 वर्षीय बेटे पर चोरी का फर्जी आरोप लगाकर प्रताड़ित किया गया। थानाध्यक्ष डीह अरविंद सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर गांव की आरोपी महिला शिवकेशा के अलावा जितेंद्र व धन्नंजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ये सभी घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed