फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The team will investigate the embezzlement of Rs 60 lakh today

Lucknow News: 60 लाख के गड़बड़झाले की आज पड़ताल करेगी टीम

Mon, 11 Sep 2023 06:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Sep 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
The team will investigate the embezzlement of Rs 60 lakh today
डीएम से शिकायत पर बनाई गई जांच कमेटी
विज्ञापन

प्रधान, सचिव व शिकायकर्ताओं को बुलाया
संवाद यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगौली में करीब 60 लाख के गड़बड़झाले के मामले की जांच टीम करेगी। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने सहायक निदेशक (बचत) की अगुवाई में जांच टीम गठित कर दी है। टीम को सात दिन में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। शिकायत की पड़ताल के लिए टीम मंगलवार को पहुंचेगी।
ऊंचाहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत गंगौली में वर्ष 2021-22 व वर्ष 2022-23 में नाली, खड़ंजा, इंटरलाॅकिंग व हैंडपंप रिबोर सहित अन्य विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप है। गांव के अमरेश बहादुर, प्रेमलाल व संतलाल सिंह आदि ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया कि प्रधान व पंचायत सचिव ने बिना काम कराए ही करीब 60 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। आरोप यह भी है कि प्रधान ने अपनी ही दुकान के बाउचर लगाकर भुगतान करा लिया।
विज्ञापन

शिकायत के बाद डीएम ने मामले का संज्ञान लिया और जिले के सहायक निदेशक बचत मोहन त्रिपाठी की अगुवाई में टीम गठित कर दी। मामले में सहायक निदेशक ने बीडीओ को पत्र भेजकर पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को 12 सितंबर को पंचायत भवन में अभिलेखों के साथ मौजूद रहने का निर्देश दिया है। एडीओ पंचायत सर्वेंद्र सिंह चौहान ने प्रधान, पंचायत सचिव व शिकायतकर्ताओं को पत्र भेजकर जांच अधिकारियों के आने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed