फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The team that came to cut off the electricity was treated rudely, the family ran to beat them in anger

Lucknow News: बिजली काटने पहुंचेी टीम से अभद्रता, गुस्से में मारने दौड़ा परिवार

Thu, 20 Mar 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The team that came to cut off the electricity was treated rudely, the family ran to beat them in anger
हंगामा करता युवक।
लखनऊ। यूपी पावर कॉरपोरेशन की 10 हजार रुपये और इससे अधिक रकम के बिल बकायेदारों की बिजली काटो मुहिम के तहत पहले दिन बुधवार को दो-तीन जगहों पर टीम संग नोकझोंक, हंगामे के बीच मारपीट की नौबत आ गई। चौपटिया उपकेंद्र के सराय माली खां मोहल्ले में जेई-एसडीओ की टीम ने आशा नाम की उपभोक्ता के घर 27 हजार रुपये का बकाया बिल जमा करने के लिए दस्तक दी तो परिवार के लोग अभद्रता करने के साथ मारने तक दौड़ पड़े। पहले दिन 2000 से ज्यादा बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल एवं अधीक्षण अभियंता आरसी पांडेय ने बताया कि आशा नाम की उपभोक्ता से कर्मचारी कई बार बिल जमा करने के लिए अनुरोध कर चुके थे। जब बिल जमा नहीं हुआ तो बुधवार को टीम पहुंची तो परिवार के लोग अभद्रता करने लगे। जेई को मारने के लिए घर का एक युवक दौड़ा, मगर कर्मियों ने उसे किनारे किया। इसी प्रकार अलीनगर निवासी हबीब अहमद पर 54 हजार से ज्यादा रकम बकाया होने पर टीम उनके घर पहुंची तो घर के युवक ने गालीगलौज करते हुए टीम को दौड़ा लिया। टीम ने पुलिस बुलाकर उसकी सुरक्षा में दोनों बकायेदारों के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

सेंट्रल जोन में कुल 800 से ज्यादा कनेक्शन कटे, जिसमें 18 लाख रुपये राजाजीपुरम के बकायेदारों ने जमा किए। मुख्य अभियंता अमौसी जोन रजत जुनेजा के मुताबिक 850 एवं मुख्य अभियंता गोमतीनगर सुशील गर्ग ने बताया कि उनके यहां 342 लोगों की बत्ती कटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सोंधी टोला में हंगामा

चौक खंड की टीम ने सोंधी टोला में 1.22 लाख रुपये के बकायेदार की चौखट पर दस्तक दी तो लोगों ने हंगामा कर दिया। एक्सईएन रमन ने बताया कि मौके पर पुलिस बुलाई गई, जिसके बाद उपभोक्ता ने 80 हजार रुपये का आंशिक भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed