फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The sun faded before the cold winds

Lucknow News: सर्द हवाओं के आगे फीकी पड़ गई धूप

Mon, 10 Nov 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The sun faded before the cold winds
रविवार दोपहर ठंडी हवा से बचाव के लिए बच्चे को गर्म कपड़े पहनाकर ले जाता युवक।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन


राजधानी में पछुआ हवाओं के जोर से ठंड ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट से पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है। रविवार को ठंडी के हवाओं के असर से दिन में धूप फीकी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक ठंड का असर ऐसे ही रहेगा। मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

शनिवार देर शाम से ही सर्द पछुआ हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी थी। शनिवार रात में और फिर रविवार की सुबह तक बीते दिनों की तुलना में ज्यादा ठंड महसूस हुई। रविवार को सुबह-शाम के अलावा दिन में भी हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि हाल ही में गुजरे पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी हुई है। इन क्षेत्रों से आ रही उत्तरी-पछुआ हवाओं के असर से लखनऊ में दिन और रात के पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। सुबह शाम में कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन




रविवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की मामूली कमी के साथ 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed