फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The substation was surrounded at midnight and they returned only after the power was restored

Lucknow News: आधी रात में उपकेंद्र का घेराव, बिजली चालू होने पर ही लौटे

Tue, 26 May 2026 03:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
The substation was surrounded at midnight and they returned only after the power was restored
अपट्राॅन उपकेंद्र का घेराव करते लोग।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। रविवार रात करीब एक बजे पसीने से लथपथ करीब 250 लोगों ने राजाजीपुरम स्थित अपट्राॅन उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। मल्लपुर इलाके में रात करीब 11 बजे से बिजली ठप होने से नाराज लोग उपकेंद्र पहुंचे थे। भीड़ देखकर उपकेंद्र कर्मियों ने गेट में अंदर से ताला लगा दिया। बिजली चालू होने तक प्रदर्शनकारी उपकेंद्र के बाहर धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

मल्लपुर के लोगों ने बताया कि रविवार रात 11 बजे बिजली कट गई। रात 12 बजे तक चालू न होने पर जिम्मेदारों को फोन लगाया गया लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे आक्रोशित लोग उपकेंद्र पहुंच गए। वहां कर्मचारियों ने बिजली कब आएगी ये बताने के बजाय अंदर से गेट बंद कर लिया। इसके बाद और भी लोग उपकेंद्र पहुंचे और धरने पर बैठ गए। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। हालांकि, प्रदर्शन करने वालों ने बिजली चालू होने के बाद ही वापस जाने की बात कही। एसडीओ गुलरेज अली ने बताया कि रात ढाई बजे दूसरे फीडर से बिजली चालू कराई गई तब लोग वापस गए।
विज्ञापन

नैपियर रोड कॉलोनी की बिजली गुल
राधाग्राम उपकेंद्र के तहत नैपियर रोड कॉलोनी व आसपास के इलाके में सोमवार को बिजली बंद करके एबीसी सर्किट बनाने का काम शुरू किया गया।

अपट्राॅन उपकेंद्र का घेराव करते लोग। 

अपट्राॅन उपकेंद्र का घेराव करते लोग। - फोटो : संवाद

अपट्राॅन उपकेंद्र का घेराव करते लोग। 

अपट्राॅन उपकेंद्र का घेराव करते लोग। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed