फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The substation was surrounded at midnight, and the workers locked themselves in a room

Lucknow News: आधी रात उपकेंद्र घेरा, कर्मियों ने खुद को कमरे में बंद किया

Wed, 10 Jun 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The substation was surrounded at midnight, and the workers locked themselves in a room
प्रतीक विहार काॅलोनी में धू-धूकर जलता ट्रांसफार्मर।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन


लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के एफसीआई उपकेंद्र तहत आदर्श विहार फीडर से जुड़े लगभग चार हजार उपभोक्ताओं की बिजली सोमवार रात 11:30 से मंगलवार की सुबह 4:30 बजे तक बाधित रही। उमस भरी गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से नाराज उपभोक्ता आधी रात में उपकेंद्र पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख उपकेंद्र के कर्मचारियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी।



पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझाकर शांत कराया और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग लौट गए। कर्मचारियों ने बताया कि बिजली चोरी के चलते ओवरलोडिंग के कारण कई इलाकों में केबल जलने से आपूर्ति बार-बार बाधित होती है जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन




15 कर्मचारियों पर 26 हजार उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी



एफसीआई उपकेंद्र पर मौजूदा समय में 15 कर्मचारी हैं। दिन और रात की पाली में सात-सात कर्मचारी कार्य करते हैं। इन पर 26 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी है। कर्मचारियों के अनुसार यहां 30 कर्मियों की जरूरत है। उच्च अधिकारियों की उदासीनता से उपकेंद्र पर आए दिन हंगामे की स्थिति बनती है लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक के बाद एक जले दो ट्रांसफार्मर

दुबग्गा क्षेत्र के प्रतीक विहार कॉलोनी में 250 केवीए ट्रांसफार्मर में आग लगने से करीब एक घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। इससे अफरातफरी का माहौल बना रहा। लपटों में 10 मीटर केबल भी जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। विभाग ने 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया लेकिन ओवरलोडिंग के कारण वह भी कुछ घंटों बाद फुंक गया। इससे करीब 10 घंटे तक लोगों को गर्मी-उमस में बिजली संकट से जूझना पड़ा सोमवार को तीसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया जिसके बाद शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

15 दिन से लो वोल्टेज की समस्या

दुबग्गा पारा क्षेत्र के मुनेश्वरपुरम कॉलोनी में पिछले 15 दिन से हाई और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में एबीसी और न्यूट्रल जलने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। जिम्मेदार इसका स्थायी समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।





केबल जलने से कई इलाकों की बिजली गुल

जीपीआरए उपकेंद्र के अंतर्गत जानकीपुरम चार नंबर चौराहे के पास पोल पर लगे केबल में आग जलने से 400 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसी प्रकार सोमवार रात करीब 11:30 बजे फैजुल्लागंज की श्याम विहार कॉलोनी में प्रजापति टावर के पास और मंगलवार शाम करीब 7 बजे परागी मंदिर के सामने भी केबल में आग लगने की घटनाएं हुईं। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने केबल बदलकर आपूर्ति चालू की।










15 मिनट के लिए बंद हुए 11 उपकेंद्र, मचा हड़कंप

ट्रांस गोमती क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे 11 उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। इससे सीतापुर रोड के बिठौली से लेकर खड़ा तक और जानकीपुरम से लेकर निराला नगर तक 15 मिनट अंधेरा छाया रहा। घटना से इलाके के बिजली अभियंताओं में हड़कंप मच गया। ट्रांसमिशन इकाई के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आंधी और बिजली कड़कने के कारण ट्रांसमिशन उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति अपने आप बंद हो गई जो 15 मिनट के बाद 9:45 बजे चालू हुई। इस दौरान अहिबरनपुर, न्यू कैंपस, इंजीनियरिंग कॉलेज, जानकीपुरम, विकास नगर, जीएसआई, जीपीआरए पुरनिया, निराला नगर, महानगर और कपूरथला उपकेंद्र प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed