फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The substation is 300 meters away, yet the power supply remains off for 27 hours.

Lucknow News: उपकेंद्र 300 मीटर दूर, फिर भी 27 घंटे गुल रही बिजली

Sun, 21 Dec 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The substation is 300 meters away, yet the power supply remains off for 27 hours.
क्षतिग्रस्त खंभा।
लखनऊ। यूपीआईएल उपकेंद्र के खुर्शेदबाग इलाके में उपभोक्ताओं की बिजली 27 घंटे तक गुल रही। उपभोक्ताओं ने शुक्रवार शाम से आधी रात तक 300 मीटर दूर उपकेंद्र के ऑपरेटर, जेई यशवंत व एसडीओ अजय यादव को कॉल करते रहे, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने उपकेंद्र पर भी दस्तक दी, तब भी कर्मियों की नींद नहीं टूटी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे पेड़ की टहनी गिरने के कारण लोहे का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। एबीसी भी टूटकर जमीन तक लटक गई। इससे एक अपार्टमेंट के छह फ्लैट सहित 10-12 परिवारों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली पूरी रात नहीं आई। इससे शनिवार सुबह पानी का भी संकट हो गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि नीचे तक लटकी एबीसी के कारण सात-आठ वाहन सवार गिरकर चोटिल भी हुए गए। उपभोक्ताओं की पीड़ा जब मुख्य अभियंता तक पहुंची तो शनिवार शाम 4:30 बजे अधिशासी अभियंता रमन ने जेई यशवंत को फटकार लगाई और टीम को बिजली चालू करने के लिए भेजा, मगर शाम छह बजे तक बिजली चालू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


Iबिजली चालू करने में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। मामले में अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट मांगी है। I
I- रवि कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता, लखनऊ मध्य जोन लेसाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article