फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The student will provide the feedback of teacher performance

उर्दू विश्वविद्यालय में छात्र जारी करेंगे मास्टरों का रिपोर्ट कार्ड

Mon, 18 Sep 2017 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Sep 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
The student will provide the feedback of teacher performance
उर्दू यूनिवर्सिटी

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राएं अब शिक्षकों का फीडबैक दे सकेंगे। इसमें वो ये बताएंगे कि शिक्षक क्लास लेते हैं या नहीं। वह कितने पंक्चुअल हैं।

विज्ञापन


इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन सोमवार को स्टूडेंट्स को एक फीडबैक फॉम जारी करेगा।

इस फार्म में छात्र-छात्राएं ये भी बता सकेंगे कि उनका कोर्स कितना कवर हुआ? शिक्षकों की स्पीच कैसी है?

अगर छात्र-छात्राओं को शिक्षकों से किस तरह की समस्या होती है तो इसके बारे में भी वो बता सकेंगे। कार्यकारी कुलपति एसके शुक्ला ने बताया कि शिक्षक, स्टूडेंट व अभिभावकों के बीच संवाद की प्रक्रिया भी शुरू की है।
विज्ञापन


इस व्यवस्था से शिक्षकों को भी स्वमूल्यांकन का अवसर मिलेगा। यह प्रक्रिया बेहतर शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाएगी।

शिक्षकों को भी अगर कोई दिक्कत आती है तो उसे भी दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को सोमवार को ये फॉर्म दिया जाएगा। वे इसे दो-चार दिन में भरकर जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर लैब में निशुल्क इंटरनेट

इधर छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए विवि प्रशासन ने कंप्यूटर लैब में निशुल्क इंटरनेट सुविधा भी देने का निर्णय लिया है। इससे वे अपने जरूरी फॉर्म भर सकेंगे और पढ़ाई संबंधी चीजें सर्च कर सकेंगे।

एसके शुक्ल ने बताया कि सोमवार, मंगलवार शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक और बुधवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक लाइब्रेरी में यह सुविधा मिलेगी।

प्रत्येक छात्र को आधा घंटे का समय दिया जाएगा। किसी विद्यार्थी को अतिरिक्त समय चाहिए तो उसे विषय प्रभारी बीसीए से स्वीकृति लेनी होगी। नेट के गलत प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी का करेंगे प्रयोग

कार्यकारी कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मानव संसाधन मंत्रालय और आईआईटी खड़गपुर द्वारा संचालित नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी का लिंक दिया गया है।

स्टूडेंट इस लिंक के माध्यम से लाइब्रेरी का उपयोग करने के लिए खुद का पंजीकरण करा सकेंगे। इसके माध्यम से अपने विषय आदि से संबंधित कंटेंट एसेस कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed