फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The student was insisting on admission in Gurukul for two years

Lucknow News: दो साल से गुरुकुल में एडमिशन की जिद कर रहा था छात्र

Tue, 26 Aug 2025 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The student was insisting on admission in Gurukul for two years
लखनऊ।
विज्ञापन

बुद्धेश्वर स्थित पिंक सिटी कॉलोनी निवासी सराफा कारोबारी का बड़ा बेटा दो साल से गुरुकुल में एडमिशन कराने की जिद कर रहा था। मां ने पढ़ाई नहीं करने पर डांट लगाई तो वह साइकिल से वृंदावन चला गया। पुलिस ने छात्र को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
पूछताछ में सामने आया है कि मां की डांट के बाद छात्र नाराज होकर प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंच गया था। छात्र ने मां से किताब खरीदने के लिए सौ रुपये लिए थे और घर से निकल गया था। 20 अगस्त को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। छानबीन में छात्र सीसीटीवी फुटेज में साइकिल से लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे की ओर जाते नजर आया। पूछताछ में छात्र ने बताया कि बांगरमऊ कट के पास ट्रक में बैठ कर वह आगरा पहुंचा था। लखनऊ पुलिस ने मथुरा पुलिस की मदद से छात्र को गौरी गोपाल आश्रम से परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

उधर, छात्र के पिता ने बताया कि उनका बेटा प्रेमानंद महाराज से प्रभावित है। छात्र ने मां के दिए 100 रुपये में से बीस रुपये का मंजन और बीस रुपये का बालों में लगाने के लिए तेल खरीदा था। शेष 60 रुपये छात्र के पास से मिले हैं। परिजनों ने बताया कि छात्र प्रेमानंद महाराज से मिल नहीं पाया। पिता का कहना है कि अगले साल वह बेटे का दाखिला मथुरा के गुरुकुल में ही कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed