Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The student fabricated a false kidnapping story

Lucknow News: कौन कितना प्यार करता है, यह जानने के लिए छात्र ने रची अपहरण की झूठी कहानी

Sun, 22 Dec 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 22 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
The student fabricated a false kidnapping story
लखनऊ। मुझे कौन कितना प्यार करता है यह जानने के लिए मैंने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। यह चौंकाने वाली बात कुशीनगर से परीक्षा देने लखनऊ पहुंचे छात्र अनूप पटेल ने पूछताछ में बताई। गोमतीनगर पुलिस ने उसको अवध बस अड्डे के पास से पकड़ा और शांतिभंग के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि कुशीनगर के पडरौना हरपुर भेडीहारी बबुइया निवासी अनूप पेटल शुक्रवार को लखनऊ रेलवे की परीक्षा देने ट्रेन से आया था। वह गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर उतरा और दुबग्गा सेंटर के लिए निकला। इस बीच उसने नोएडा जेवर एयरपोर्ट पर कार्यरत भाई राजू पटेल को मैसेज किया कि ऑटो सवार कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। किसी तरह वह शौचालय से उनको मैसेज कर रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। राजू ने आननफानन लखनऊ पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि टीम ने रेलवे स्टेशन और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो अनूप आराम से स्टेशन से जाते दिखा। परीक्षा केंद्र से जानकारी मिली कि वह परीक्षा देने भी आया था। इस दौरान उसका मोबाइल फोन बंद था। पुलिस ने सर्विलांस से उसकी लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की। उसका मोबाइल जैसे ही चिनहट स्थित अवध बस अड्डे से शुरू हुआ तो पुलिस टीम ने उसको पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका और घरवालों को आजमाना चाहता था
डीसीपी के अनुसार, पूछताछ में अनूप ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। प्रेमिका व घरवालों के प्यार को आजमाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रचकर भाई को मैसेज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed