फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The student along with his friends beat up the principal

Lucknow News: छात्र ने दोस्तों के साथ मिल प्रिंसिपल को पीटा

Sun, 22 Sep 2024 04:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 22 Sep 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
The student along with his friends beat up the principal
बछरावां (रायबरेली)। एक छात्र ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर प्रधानाचार्य की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज करके एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिक्षकों ने कोतवाली पहुंच प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बछरावां कस्बा स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे विद्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। तभी उन्होंने कक्षा 11 के नाबालिग छात्र को विद्यालय के हाॅल का ताला तोड़ते हुए पकड़ लिया। फिर उसे अगले दिन अभिभावकों के साथ विद्यालय आने को कहा।
विज्ञापन


लगभग 1.45 बजे छुट्टी के बाद प्रिंसिपल अपने आवास के निकले, तभी विद्यालय प्रांगण में ही छात्र ने अपने तीन दोस्तों के साथ उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट करने लगे। जब अन्य शिक्षक पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज किया गया है। नाबालिग छात्र को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed