{"_id":"6afa1aee61acef2ec60cfbff","slug":"the-struggle-to-return-to-lucknow-from-13-districts-of-purvanchal-begins-today-lucknow-news-c-13-lko1070-2010170-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पूर्वांचल के 13 जिलों से आज शुरू होगी लखनऊ वापसी की जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पूर्वांचल के 13 जिलों से आज शुरू होगी लखनऊ वापसी की जद्दोजहद
विज्ञापन
ट्रेनों में उमड़ी भीड़।
लखनऊ। छठ पर्व का समापन सोमवार को होगा। इसके बाद बिहार और पूर्वांचल के शहरों से लखनऊ लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। ट्रेनों में पहले से ही लंबी वेटिंग चल रही है। कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी के बीच तत्काल कोटे से भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। इसे देखते हुए रेलवे आठ स्पेशल ट्रेनें संचालित कर रहा है। वहीं, रोडवेज प्रशासन ने भी 150 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है।
छठ मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग बिहार के पटना, गया, बेगूसराय, छपरा, सिवान, आरा और मोतिहारी के अलावा पूर्वांचल के गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर और कुशीनगर अपने घर गए हुए हैं। सोमवार से उनकी वापसी शुरू होगी। गोरखपुर से लखनऊ आने वाली गोरखपुर-इज्जतनगर, इंटरसिटी और वंदे भारत समेत कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। वहीं, पटना से आने वाली गोमतीनगर वंदे भारत, श्रमजीवी, फरक्का, कोटा-पटना और इंदौर एक्सप्रेस में भी वेटिंग 160 के पार पहुंच गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे आठ स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। ये ट्रेनें अमृतसर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और दिल्ली समेत विभिन्न शहरों के लिए वाया लखनऊ संचालित होंगी।
रोडवेज चलाएगा 150 अतिरिक्त बसें
छठ के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं। 450 नियमित बसों के अलावा पूर्वांचल के 13 जिलों के लिए 150 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इससे हजारों यात्रियों को लखनऊ पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
198 तत्काल सीटों में यात्रियों को सिर्फ 32 मिलीं
छठ के बाद वापसी के लिए यात्रियों ने रविवार को तत्काल कोटे में टिकट बुक कराने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश को निराशा हाथ लगी। सुबह आठ बजे तत्काल कोटे में 198 सीटें उपलब्ध थीं। सुबह 10 बजे बुकिंग शुरू होते ही एसी श्रेणी में वेटिंग शुरू हो गई, जबकि स्लीपर श्रेणी में केवल 32 यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सके।