फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The streetlights could not be repaired, leaving the path to the temple in darkness.

Lucknow News: नहीं ठीक हो सकीं स्ट्रीट लाइटें, मंदिर के रास्ते में छाया अंधेरा

Wed, 18 Mar 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The streetlights could not be repaired, leaving the path to the temple in darkness.
चंद्रिका देवी रोड़ पर नई स्ट्रीट लाइट लगने के बाद नहीं जली
बख्शी का तालाब। चंद्रिका देवी मंदिर में नवरात्र की तैयारी शुरू हो चुकी है। यहां नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर में तो श्रद्धालुओं को जगमगाहट मिलेगी लेकिन मंदिर को जाने वाला 11 किलोमीटर का रास्ता अभी भी अंधेरे में डूबा हुआ है। सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इससे रात में मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अंधेरे से होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

चंद्रिका देवी मंदिर पहुंचने के लिए लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बीकेटी कस्बे से 11 किमी की दूरी श्रद्धालुओं को तय करनी होती है। इसमें कस्बे से पर्वतपुर चौराहे तक लगभग छह किमी रास्ता नगर पंचायत बख्शी का तालाब के कार्यक्षेत्र में आता है, जबकि इसके बाद करीब चार किमी का रास्ता पंचायत के हिस्से में है। इस रास्ते पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। चंद्रिका मेला विकास समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह व महामंत्री अनुराग तिवारी के नेतृत्व में कई बार जिम्मेदारों को इस समस्या के बारे में बताया गया है। पर्यटन विभाग को भी समस्या बताई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


दो साल बाद भी नहीं रोशन हुई रोड
विधायक योगेश शुक्ला ने फरवरी 2024 में 6.24 करोड़ की लागत से चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में तीन कार्यों का शिलान्यास किया था। इसमें पार्क, चारदीवारी और 2.56 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर से पर्वतपुर चौराहे तक स्ट्रीट लाइटोें का काम होना था। दो कार्यदायी संस्थाओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई, लेकिन स्ट्रीट लाइटों का काम आज तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत बीकेटी के अधिशासी अधिकारी शैलेश पांडेय ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में चंद्रिका दवी रोड पर सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवा दी गई है। कुछ बची हैं जिन्हें बुधवार तक ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed