{"_id":"69f26ea54b319bc81e0ad189","slug":"the-storm-caused-power-outages-with-over-100-poles-and-wires-broken-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1715568-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आंधी में उड़ी बिजली, 100 से ज्यादा खंभे व तार टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आंधी में उड़ी बिजली, 100 से ज्यादा खंभे व तार टूटे
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में टूटे खंभे और तार, बिजली गिरने से जला मीटर और घायल बच्ची।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को आंधी-पानी के चलते शहर से गांव तक की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। मोहनलालगंज से माल और सरोजनीनगर से हरौनी तक 100 खंभे और बिजली के तार टूट गए। शहर में आंधी के रफ्तार पकड़ने से पहले ही उपकेंद्रों से आपूर्ति बंद कर दी गई। हालांकि, जगह-जगह तार पर पेड़ों के गिरने से 400 गांवों व कस्बों की बिजली व्यवस्था तीन से सात घंटे तक ध्वस्त रही।
एक्सईएन एसके सिंह के मुताबिक मोहनलालगंज क्षेत्र में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से करीब 50 खंभे, तार व इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस कारण मोहनलालगंज न्यू, ओल्ड, निगोहां सहित आठ उपकेंद्र ठप हो गए। इससे मोहनलालगंज, सिसेंडी, जबरौली सहित 100 गांवों की बिजली शाम तक ठप रही। इसकी वजह से लोग शाम में पानी तक के लिए तरस गए।
सरोजनीनगर प्रतिनिधि के अनुसार, गहरू उपकेंद्र के बंथरा, नीव, रसूलपुर, बनी उपकेंद्र के हरौनी, लतीफ नगर, बेती, मिर्जापुर, पहाड़पुर, धावापुर, बीबीपुर, शाहजनपुर, अमावा, नारायणपुर सहित 50 गांवों की बिजली चार घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन
नगराम प्रतिनिधि के अनुसार, सड़क किनारे लगे पेड़ों के गिरने से बिजली के तार व खंभे टूट गए जिससे आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई। इससे बहरौली, मीरखनगर, समेसी, नगराम कस्बे सहित 200 गांवों की बिजली देर तक प्रभावित रही।
बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंके
सरोजनीनगर। बुधवार को आंधी-बारिश के दौरान बंथरा के गढ़ी चुनौटी निवासी रामप्रसाद के घर पर बिजली गिरने से उनके यहां लगे विद्युत उपकरण फुंक गए। दोपहर दो बजे रामप्रसाद, पत्नी और बेटे प्रदीप के साथ घर पर थे। इसी बीच बारिश के दौरान गड़गड़ाहट के साथ बिजली घर पर गिरी और विद्युत मीटर, वायरिंग, पंखा, टीवी, सबमर्सिबल आदि जल गए। छत और दीवार की जोड़ पर तथा सबमर्सिबल पंप वाली जगह दरार पड़ गई। परिवार के सुरक्षित होने पर लोग उनकी अच्छी किस्मत मान रहे हैं। लेखपाल और बिजली निगम के लोगों ने पीड़ित के घर का मुआयना किया है।

ग्रामीण इलाकों में टूटे खंभे और तार, बिजली गिरने से जला मीटर और घायल बच्ची। - फोटो : संवाद