फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The STF is also investigating the possibility of a political rivalry

Lucknow News: सियासी रंजिश की दिशा में भी छानबीन कर रही एसटीएफ

Thu, 03 Sep 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 03 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The STF is also investigating the possibility of a political rivalry
धीरेंद्र प्रताप सिंह की फाइल फोटो।
लखनऊ। महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। एसटीएफ अब सियासी रंजिश की दिशा में भी छानबीन कर रही है। हत्या के पीछे कुछ सफेदपोशों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की है। हालांकि, अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। यह पता लगाया जा रहा है कि धीरेंद्र की हत्या के पीछे मास्टरमाइंड कौन है।
विज्ञापन

छानबीन में सामने आया है कि पिछले कुछ माह से धीरेंद्र क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय थे। उन्होंने जनसंपर्क भी बढ़ा दिया था और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुखर हो गए थे। सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायत भी वह लगातार कर रहे थे। पुलिस ने बुधवार को 22 किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। धीरेंद्र के चालक रवि और उसके साथी ओमकार से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने कुछ संदिग्धों की सूची तैयार की है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से बांगरमऊ निवासी कुछ संदिग्ध भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ ने संदिग्ध के संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। रवि की कॉल डिटेल के जरिये भी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस जमीन विवाद और धीरेंद्र की मौत से किसे लाभ मिल सकता है, इसके बारे में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि धीरेंद्र को अगवा करने के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी चालक रवि और उसके साथी ओमकार को गिरफ्तार किया था। पुलिस रवि को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed