फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The splendor of Chhath Mahaparva prevails in the market

Lucknow News: बाजार में छाई छठ महापर्व की रौनक

Sat, 25 Oct 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 25 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The splendor of Chhath Mahaparva prevails in the market
छठ महापर्व के लिए जानकीपुरम में सजी दुकान। -संवाद
लखनऊ। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां चरम पर हैं। दीपावली के बाद से ही शहर के बाजारों में पारंपरिक वस्तुओं की रौनक देखने को मिल रही है। बांस की वस्तुएं सूप और दउरा (टोकरी) की बिक्री में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। जानकीपुरम स्थित बाजार में शुक्रवार को पूजा सामग्री की दुकानों पर खासा उत्साह दिखा। दुकानदार आनंद कुमार के अनुसार, इस बार बांस की सामग्री के साथ-साथ फलों और सब्जियों की मांग भी बढ़ी है। बांस की वस्तुओं को इस बार अधिक रचनात्मकता के साथ तैयार किया गया है। महंगाई के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है। मिट्टी के दीए, कलश, घैला और खिलौनों की भी अच्छी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

छठ पूजा में चढ़ाए जाने वाले मौसमी फल और सब्जियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी है। कद्दू, इमली, अरबी, केला, नारियल, सिंघाड़ा, सेब, हल्दी, अदरक, मूली और गन्ना (ईख) की भरपूर मांग है।
विज्ञापन


बांस से बनी वस्तुओं की कीमत बड़ी टोकरी : 300-400 रुपये

छोटी टोकरी : 270- 300 रुपये
सूप : 70-100 रुपये

छठ महापर्व के लिए जानकीपुरम में सजी दुकान। -संवाद

छठ महापर्व के लिए जानकीपुरम में सजी दुकान। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed