फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The speed of trains will increase on the Haroni-Jaitipur railway section, CRS inspected the new railway line.

Lucknow News: हरौनी-जैतीपुर रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड, नई रेललाइन का सीआरएस ने किया निरीक्षण

Sun, 10 May 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The speed of trains will increase on the Haroni-Jaitipur railway section, CRS inspected the new railway line.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हरौनी-जैतीपुर रेलखंड पर बनी नई रेललाइन का रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) दिनेश चंद देशवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अब इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि यह नई लाइन सई नदी पर बने पुल के बीच 2200 मीटर लंबी है। निरीक्षण का उद्देश्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाना था, जिससे भविष्य में ट्रेनों की गति में वृद्धि संभव हो सके। संरक्षा आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सेफ्टी मानकों के अनुपालन के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम सुनील कुमार वर्मा, एडीआरएम शूरवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय राहुल सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें संरक्षा आयुक्त ने लखनऊ मंडल की विभिन्न रेल परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed