{"_id":"5a621d634f1c1b8e268b53a3","slug":"the-special-task-force-will-be-appointed-in-up-board-exam-centers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"STF के साये में होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, एलआईयू की भी रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
STF के साये में होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, एलआईयू की भी रहेगी नजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
up board
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ तैनात की जाएगी। सामूहिक नकल पकड़े जाने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट या स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी जिम्मेदार माने जाएंगे।
विज्ञापन
नकल रोकने के लिए एलआईयू की मदद भी ली जाएगी। परीक्षा केंद्र के आसपास लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
मुख्य सचिव राजीव कुमार ने शुक्रवार को सभी डीएम और कमिश्नर्स को अपनी कड़ी निगरानी में परीक्षा कराने के लिए पत्र भेजा है। परीक्षाएं 6 फरवरी से 12 मार्च के बीच होंगी।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 2,865 परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं ताकि निरीक्षण ढंग से किया जा सके। परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-1998 के प्रभावी उपयोग के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने को कहा है। जिलास्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी में समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों को शामिल करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिससे नकल की रोकथाम के लिए बेहतर फीडबैक मिल सके। केंद्र व्यवस्थापकों की संस्तुति पर निगरानी के लिए एलआईयू की मदद लेने की व्यवस्था भी जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर बाहर से कराई जाने वाली नकल को रोकने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी।
नकलविहीन परीक्षा के लिए मुख्य सचिव के निर्देश
- बिजली की व्यवस्था न होने पर अनिवार्य रूप से जेनरेटर चलाया जाएगा।
- सेक्टर मजिस्ट्रेट दोनों पाली में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
- प्रत्येक सेक्टर में परीक्षा केंद्रों की संख्या 10 या 12 से अधिक नहीं होगी।
- सीसीटीवी कैमरों की नियमित रूप से जांच की जाएगी।
- 50 जिलों में क्रमांकित उत्तर पुस्तिकाओं का होगा इस्तेमाल।
- प्रत्येक जिले में एक पेट्रोलिंग टीम का गठन होगा।
- कक्ष निरीक्षकों को पहचान पत्र के साथ ही आधार कार्ड रखना होगा।
- नकल रोकने के लिए पेपर बदलने से लेकर परीक्षा रद्द करने तक के कदम उठाए जाएंगे।
- परीक्षा ड्यूटी में लगे किसी व्यक्ति को धमकी मिलने पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी।
- सचल दस्तों के साथ पुलिस भी रहेगी।
- बालिकाओं के लिए स्वकेंद्र बनाए गए हैं, वहां अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बाहर के होंगे।
- अनियमितता पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक तत्काल हटाए जाएंगे।