{"_id":"691646660733655e0e0e2866","slug":"the-small-elephant-of-the-vertical-will-become-a-companion-of-consumers-lucknow-news-c-13-knp1050-1469887-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वर्टिकल का छोटा हाथी बनेगा उपभोक्ताओं का साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वर्टिकल का छोटा हाथी बनेगा उपभोक्ताओं का साथी
विज्ञापन
वर्टिकल व्यवस्था में इस्तेमाल होगा यह वाहन।
लखनऊ। बिजली की नई व्यवस्था वर्टिकल का छोटा हाथी राजधानी के 15 लाख उपभोक्ताओं का साथी बनेगा। यह मोबाइल वाहन बिजली संकट की शिकायत पाते ही आपकी चौखट पर दस्तक देगा। इसमें सीढ़ी सहित अन्य उपकरण भी रहेंगे।
इस वाहन के सहारे संविदाकर्मी संकरी गलियों में पहुंचकर एबीसी जलने, टूटे केबल को सही करने जैसे काम करेंगे। वर्टिकल सिस्टम में बड़े वाहन पिकअप भी मोबाइल वाहन के रूप में शामिल किए गए हैं। ये 15 नवंबर की सुबह से अमौसी, लखनऊ मध्य, जानकीपुरम व गोमतीनगर जोन के नोडल उपकेंद्रों पर मुस्तैद हो जाएंगे। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (तकनीकी) हरीश बंसल ने बताया कि सर्दी के पांच माह तक 28 और गर्मियों में सात माह तक 56 मोबाइल वाहन उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर करेंगे।
मोबाइल वाहन की 24 घंटे दिन-रात सेवाएं
मोबाइल वाहन ''जल्द ही समाधान पाओ, टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल लगाओ'' स्लोगन के साथ 24 घंटे दिन-रात सेवा में मुस्तैद रहेंगे। उपभोक्ता 1912 पर जैसे ही शिकायत दर्ज कराएगा, उसकी सूचना नोडल अफसर, उपकेंद्र के जेई, एसडीओ, ऑपरेटर तक पहुंच जाएगी। उपकेंद्र पर शिकायत आते ही मोबाइल वाहन रवाना हो जाएगा।