फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The skywalk connecting Charbagh station to the metro has not come out of the files.

Lucknow News: फाइलों से नहीं निकला चारबाग स्टेशन को मेट्रो से जोड़ने वाला स्काईवॉक

Tue, 30 Dec 2025 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The skywalk connecting Charbagh station to the metro has not come out of the files.
लखनऊ। चारबाग स्टेशन को मेट्रो से जोड़ने के लिए बनने वाला स्काईवॉक फाइलों तक ही सिमटा रहा। दिसंबर में पहले चरण का काम शुरू करने का लक्ष्य था, लेकिन स्काईवॉक की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तक तैयार नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने चारबाग स्टेशन को मेट्रो से जोड़ने के लिए रवींद्रालय के सामने रेलवे ऑफिसर्स रेस्टहाउस के पास से स्काईवॉक बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के सहयोग से दिसंबर में पहले चरण का काम शुरू होना था, लेकिन अब काम को शुरू होने और समय लगेगा।
विज्ञापन

स्काईवॉक बन जाने से चारबाग आने-जाने वाले यात्री सीधे मेट्रो से कनेक्ट हो जाएंगे। अभी लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन को दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन से स्काईवॉक के जरिये जोड़ा गया है। इसी क्रम में बादशाहनगर रेलवे स्टेशन को मेट्रो से जोड़ने के लिए सौ मीटर लंबा व पांच मीटर चौड़ा स्काईवॉक बनाया जा रहा है। इसकी नींव रखी जा चुकी है। इसे मार्च से पहले तैयार करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि चारबाग में स्काईवॉक के लिए टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही नींव रख दी जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed