फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The situation of jam will improve in Vibhuti Khand and Chinhat area

Lucknow News: विभूति खंड और चिनहट इलाके में सुधरेगी जाम की स्थिति

Fri, 29 Aug 2025 02:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
The situation of jam will improve in Vibhuti Khand and Chinhat area
सड़कों के काम का शिलान्यास करतीं महापौर सुषमा खर्कवाल।
लखनऊ। सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण में बनने वाली तीन सड़कों के काम का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हो गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने इसका शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 18 महीनों में काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

महापौर ने कहा, गोमतीनगर के विभूतिखंड और चिनहट क्षेत्र में रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। अब इन क्षेत्रों में सड़कें चौड़ी होंगी, जिससे जाम की समस्या कम होगी और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


सुषमा खर्कवाल ने कहा, नगर निगम लगातार जनता की सुविधाओं के लिए काम कर रहा है। पहले चरण में हुए सड़क के कामों को नागरिकों से सराहना मिली और अब दूसरे फेज से विकास की गति तेज होगी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुणवत्ता में लापरवाही न बरती जाए और तय समय में काम पूरे किए जाएं। मौके पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, मुख्य अभियंता (सिविल) महेश वर्मा, पार्षद शैलेंद्र वर्मा, सीएम ग्रिड योजना के सीईओ महेंद्र बहादुर और डिप्टी सीईओ अरविंद श्रीवास्तव भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले फेज में बन रहीं सात सड़कें
सीएम ग्रिड योजना के पहले चरण में 186 करोड़ रुपये की लागत से सात सड़कें बनाई जा रही हैं। इस काम का शुभारंभ बीते वर्ष दशहरा के मौके पर नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने किया था। इनका काम भी 18 महीने में पूरा किया जाना है।

------------------------




इन सड़कों का शुरू हुआ काम

0 मंडी परिषद कार्यालय के बगल से टेक्नो टावर के सामने तक, पिकप भवन के पीछे से डॉ. चंद्रा क्लीनिक तक, पीएनबी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के बगल से बस डिपो तक, आईजीपी चौराहे से मारुति शोरूम तक तथा एल्डिको एलिगेंस से डीएलएफ माईपैड होते हुए समिट बिल्डिंग तक की सड़क 62.24 करोड़ रुपये से बनाई जाएगी।

0 महात्मा गांधी राणा प्रताप मार्ग (मोती महल मार्ग) तक व चिनहट द्वितीय वार्ड में सर्विस मार्ग, विशाल मेगा मार्ट से अवध बस स्टेशन तक की सड़क पर खर्च होंगे 37.70 करोड़ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed