फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Shri Ram Hanumat Mahotsav Resounded with Melodious Bhajans

Lucknow News: मधुर भजनों से गूंजा श्रीराम हनुमत महोत्सव

Sun, 17 May 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The Shri Ram Hanumat Mahotsav Resounded with Melodious Bhajans
मधुर भजनों से गूंजा श्रीराम हनुमत महोत्सव
लखनऊ। बलरामपुर गार्डन में हनुमत सेवा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय श्रीराम हनुमत महोत्सव का शनिवार को शुभारंभ हुआ। भक्तों को पहली बार छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय से आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। समुदाय के लोगों के शरीर पर राम शब्द का गोदना और राम नाम के शॉल ने मंत्रमुग्ध कर दिया। मुंबई के भजन गायक प्रेम प्रकाश दुबे ने हनुमान चालीसा का 21 स्वरों में सामूहिक पाठ किया और मधुर भजन प्रस्तुत किए। नैमिषारण्य के कथावाचक कपिल शास्त्री ने हनुमान भक्ति के महत्व पर व्याख्यान दिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को हनुमंत कृपा सम्मान दिया गया। संचालन प्रेमकांत तिवारी ने किया। समापन पर भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर न्यायमूर्ति राजीव सिंह, न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed