फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The secrets of astrology explained in an easy way

Lucknow News: आसान तरीके से समझाए ज्योतिष के गूढ़ रहस्य

Mon, 23 Feb 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The secrets of astrology explained in an easy way
गुरुकुल ज्ञानोत्सव-2026 का आयोजन किया गया।
लखनऊ। भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के लखनऊ और गोरखपुर चैप्टर की ओर से रायबरेली रोड स्थित एक पार्क में रविवार को गुरुकुल ज्ञानोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आसान तरीके से ज्योतिष के गूढ़ रहस्यों को समझाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रख्यात ज्योतिषविद डॉ. रमेश चिंतक और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. पंकज श्रीवास्तव की मौजूदगी रही। अतिथि डॉ. रमेश चिंतक ने कहा कि जीवन में मंगल योग को मंगल दोष बताकर सामान्यजन को भ्रमित किया जाता है। उन्होंने कर्म त्रिकोण के बारे में विस्तार से बताया। प्रकृति के सानिध्य में गुरूकुल की परंपरा को साकार करने के उद्देश्य से ग्रहों के कारकत्व एवं उनके दोषों के निराकरण संबंधी नाट्य रूपांतर में विद्यार्थियों व अतिथियों ने प्रतिभाग किया और पुरस्कार जीते। साथ ही ज्योतिष के प्रति फैले भ्रामकता को भी नाटक के माध्यम से दूर करने के उपाय बताए। कार्यक्रम की रूपरेखा लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन आईआरएस सूर्यकांत मिश्रा और गोरखपुर चैप्टर की चेयरपर्सन तनुश्री ने तैयार की। सुनीता ने ग्रहों के कारक पर गीतों के माध्यम से प्रतियोगिता कराई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सिविल डिप्लोमा अभियंता संघ के संरक्षक ओपी राय और अध्यक्ष नितेंद्र श्रीवास्तव, महेश चक, सुशील, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, विभु, ज्योति, अविनाश मिश्रा और नीलिमा समेत शिक्षा, विज्ञान एवं प्रशासनिक क्षेत्र के ज्योतिष संबंधी जिज्ञासुजन मौजूद रहे।

गुरुकुल ज्ञानोत्सव-2026 का आयोजन किया गया।

गुरुकुल ज्ञानोत्सव-2026 का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed