{"_id":"68126fafd36f2be9020add15","slug":"the-second-accused-of-robbing-an-elderly-person-was-also-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1182214-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बुजुर्ग से लूट करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बुजुर्ग से लूट करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
Thu, 01 May 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 01 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग से लूट करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
लखनऊ। बीकेटी में 80 साल के बुजुर्ग पाले से लूट के दूसरे आरोपी वजीर हसन रोड निवासी मुकेश सोनकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ में मुकेश के साथी सचिन को गिरफ्तार किया था। सचिन के दाएं पैर में गोली लगी थी। अंधेरे का फायदा उठाकर मुकेश भाग गया था।
पुलिस ने बुधवार को इंदौरा बाग से मुकेश को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शौक पूरे करने के लिए लूट की घटनाएं करता है। आरोपी मजदूरी करता है। मुकेश के पास से दो हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि धीनोहरी महिंगवा निवासी बुजुर्ग पाले से बाइक सवार दोनों आराेपियों ने 4760 रुपये लूट लिए थे।