फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The search for Chandan in the case of firing on MP's son intensified, police did not reach the police station even after the notice

सांसद पुत्र पर फायरिंग के मामले में चंदन की तलाश तेज, पुलिस की नोटिस के बाद भी थाने नहीं पहुंचा

Thu, 18 Mar 2021 08:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 18 Mar 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
The search for Chandan in the case of firing on MP's son intensified, police did not reach the police station even after the notice
अंकिता, आयुष किशोर व कौशल किशोर। - फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज के भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर पर गोली चलने का मामला अब उलझ गया है। इस उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस चंदन गुप्ता की तलाश कर रही है। उसे पुलिस ने नोटिस दिया लेकिन थाने नहीं आया। पुलिस अब उसकी तलाश तेज कर दी है। वहीं पूरे मामले की परतें उधेड़ने के लिए सांसद पुत्र आयुष और अंकिता को आमने-सामने किया जाएगा। इसके बाद उनके बयान दर्ज कराया जाएंगे। वारदात के बाद ताबड़तोड़ कई वीडियो वायरल हुए। इसके बाद सांसद पुत्र ने अपना बयान दर्ज कराकर सभी को उलझा दिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मडिय़ांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक चंदन गुप्ता को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था। उसके थाने में आकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था। चंदन पहले बहाना बनाता था और फिर अपना मोबाइल बंद कर लिया। वह पुलिस के सामने हाजिर नहीं हुआ। मंगलवार को आयुष से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे वापस भेज दिया। पुलिस के  मुताबिक चंदन की तलाश की जा रही है। चंदन के मिलने के बाद ही हमले में प्रयुक्त हुए पिस्तौल के बारे में हकीकत सामने आ सकेगी।
विज्ञापन


आयुष व अंकिता का होगा आमना-सामना
इंस्पेक्टर मड़ियाव के मुताबिक पुलिस आयुष और अंकिता का आमना सामना भी कराएगी। ताकि सारी हकीकत सामने आ सके। वहीं पुलिस की ठहरी हुई कार्यवाही को दिशा मिल सके। हालांकि इससे पहले चंदन को तलाश कर पुलिस उससे पूछताछ करेगी। उधर, अंकिता की तहरीर पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अंकिता का आरोप है कि पुलिस सांसद के दबाव में है। यही वजह है कि उसकी शिकायत का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश या बदला सामने आएगा सच
दूसरी ओर आयुष ने अंकिता पर एक युवक से दोस्ती का आरोप भी लगाया है। इंस्पेक्टर मडिय़ांव के मुताबिक आयुष ने पूरे घटना की जानकारी दी है और बताया है कि उसे पीछे से गोली मारी गई थी। आयुष का आरोप है कि उसके साले आदर्श ने दो बार गोली चलाई थी। गौरतलब है कि हमले वाले दिन आदर्श ने पुलिस को बताया था कि आयुष के कहने पर उस पर गोली चलाई थी। पुलिस ने आदर्श के बयान के आधार पर जीजा-साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आयुष ट्रामा सेंटर से फरार हो गया। उसने कुछ दिन पहले अपना वीडियो वायरल किया। इसके बाद रविवार को मड़ियांव थाने पहुंचा। वहां अपना बयान दर्ज कराया। इसी रात आयुष की पत्नी अंकिता ने वीडियो वायरल कर खुदकुशी की धमकी दी। देर रात को उसने काकोरी सांसद के घर पास कलाई की नस काट ली। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को दोबारा बयान दर्ज कराने पहुंचा था। इसके बाद से पुलिस चंदन की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को चंदन से पुलिस की बात हुई तो उसने कानपुर होने की बात कही। इसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed