{"_id":"69f7b4878e33f3c89906d190","slug":"the-scoundrels-stopped-the-bus-and-took-the-conductors-bag-and-fled-lucknow-news-c-13-lko1070-1721239-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बस रुकवाकर कंडक्टर से बैग लेकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बस रुकवाकर कंडक्टर से बैग लेकर भागे बदमाश
Mon, 04 May 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 04 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
गुडंबा। कुर्सी रोड पर शुक्रवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस को दुर्घटना के बहाने से रोका और फिर झांसा देकर कंडक्टर का बैग लेकर भाग गए।
बलिया के वाराडीह लवाही पट्टी निवासी प्रेम चंद्र कैसरबाग डिपो में कंडक्टर हैं। उनके अनुसार, एक मई की रात करीब आठ बजे वह बस से बेहटा, कुर्सी रोड से टेढ़ी पुलिया चौराहा आ रहे थे। बस राजेश कुमार चला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात युवक चलती बस के पास पहुंचे और ड्राइवर से कहा कि उनसे दुर्घटना हो गई है। आरोपियों ने चिल्लाते हुए बस पर हाथ मारना शुरू कर दिया। ड्राइवर ने बस रोक दी। प्रेमचंद्र बस से नीचे उतरकर दुर्घटना के बारे में जानकारी लेने लगे। इस बीच दोनों आरोपी उन्हें बातों में उलझाकर उनका बैग लेकर भाग निकले। बैग में करीब 14,000 रुपये, मोबाइल फोन, टिकट काटने वाली मशीन और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।