{"_id":"6864461d0da2fd349201e8b8","slug":"the-school-is-filled-with-laughter-of-children-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1274564-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बच्चों की खिलखिलाहट से फिर चहके स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बच्चों की खिलखिलाहट से फिर चहके स्कूल
Wed, 02 Jul 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
पुराने लखनऊ के बेसिक विद्यालय लाजपत नगर में मंगलवार को बच्चों का स्वागत प्रधानाध्यापिका ने टीका
लखनऊ। गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार को परिषदीय स्कूलों में बच्चों की चहक फिर सुनाई दी। जगह-जगह बच्चों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कहीं तिलक लगाकर तो कहीं फूलों की वर्षा कर बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराया गया। पहले दिन उन्हें निशुल्क पाठ्यपुस्तकें और स्टेशनरी भी बांटी गईं। सरोजनीनगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्ली पश्चिम में बीएसए राम प्रवेश ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीईओ आरपी सिंह और वरिष्ठ शिक्षिका सुचिता त्रिपाठी ने नामांकन बढ़ाने की अपील की। इस अवसर पर बच्चों को किताबें और चॉकलेट भी वितरित की गईं।
प्रवेश उत्सव से सजा विद्यालय परिसर बीकेटी के प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर गढ़ा में ‘प्रवेश उत्सव’ का आयोजन हुआ। बीईओ प्रीति शुक्ला ने बच्चों को किताबें और स्टेशनरी वितरित की। शिक्षकों ने तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया और उत्साहवर्धन किया।
शिक्षकों की गैरहाजिरी से बिगड़ी व्यवस्था
वहीं दूसरी ओर, कुछ विद्यालयों में अव्यवस्था नजर आई। प्राथमिक विद्यालय छुइयापुरवा (जोन-2) में समय से पहुंचे बच्चों को शिक्षकों का इंतजार करना पड़ा। निर्धारित समय सुबह 8 बजे विद्यालय खुलना था, लेकिन 9 बजे तक प्रधानाध्यापिका विनीता जौहरी सहित तीनों शिक्षक गैरहाजिर मिले। मौके पर डीएलएड प्रशिक्षु ईशा सिंह बच्चों को पढ़ाती नजर आईं। बीएसए राम प्रवेश ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।