फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The roof of the dilapidated school building collapsed

Lucknow News: जर्जर विद्यालय भवन के कमरे की छत ढही

Mon, 03 Jul 2023 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Jul 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
The roof of the dilapidated school building collapsed
रायबरेली। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुसिहा में भवन की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। बारिश की वजह से एक कमरे की छत भरभराकर ढह गई। गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल बंद था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। अगर यही घटना स्कूल संचालन के समय होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सोमवार को स्कूल खुला तो ढही छत का मलबा देखकर बच्चे भी डरे-सहमे रहे। शिक्षकों ने सभी को समझा दिया कि कोई भी बच्चा जर्जर हिस्से की तरफ नहीं जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कुसिहा में पांच कमरे बने हैं, जिसमें से दो कमरों का ही उपयोग किया जाता है। इन्हीं दोनों कमरों में पांच कक्षाओं के बच्चे बैठते हैं। बाकी तीन कमरे जर्जर हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। इन्हीं में से एक कमरे की छत रविवार रात ढह गई।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक निरुपमा सोनकर ने बताया कि वह 2016 से इस विद्यालय में तैनात हैं। उसी समय से जर्जर कमरों में बच्चों को नहीं बैठाया जा रहा है और न ही किसी को उधर जाने दिया जाता है। कई बार जर्जर कमरों को तोड़वाने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। खंड शिक्षा अधिकारी रत्नामणि मिश्रा ने बताया कि जर्जर भवनों को जल्द ही नीलामी कराकर तोड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू हो गया। कंपोजिट विद्यालय महराजगंज में जलभराव होने के कारण बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। इंचार्ज प्रधानाध्यापक रमेश बहादुर सिंह ने बताया कि 357 बच्चों में से 78 बच्चे आए। सभी स्टाफ भी उपस्थित रहा और बच्चों को पढ़ाया। समय पर मेन्यू के अनुरूप मध्याह्न भोजन खिलाया गया। अन्य स्कूलों में भी पढ़ाई शुरू हो गई है, लेकिन अव्यवस्थाएं नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed