{"_id":"62927d43b4e8a75700470c6f","slug":"the-roadmap-for-organizational-activities-will-be-prepared-in-the-bjp-working-committee-meeting-today-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Working Committee Meeting : भाजपा कार्यसमिति की बैठक आज, तैयार होगा सांगठनिक गतिविधियों का रोडमैप, सीएम योगी करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Working Committee Meeting : भाजपा कार्यसमिति की बैठक आज, तैयार होगा सांगठनिक गतिविधियों का रोडमैप, सीएम योगी करेंगे संबोधित
Sun, 29 May 2022 02:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 29 May 2022 02:06 PM IST
सार
मोदी-योगी सरकार के समर्थन में पारित होगा राजनीतिक प्रस्ताव, कार्ययोजना भी होगी मंजूर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद सदस्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होगी। कार्यसमिति में नगरीय निकाय चुनाव सहित सांगठनिक गतिविधियों का रोडमैप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद सदस्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनाया जाएगा। फिर राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसमें पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव में मिली जीत, मोदी सरकार की आठ वर्ष और योगी सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों सहित बजट पर सरकार के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल संगठन की कार्ययोजना पेश करेंगे। कार्यसमिति को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह भी संबोधित करेंगे। इस संबंध में तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अश्विनी त्यागी, अमरपाल मौर्य ने राजनीतिक प्रस्ताव और आगामी कार्ययोजना के एजेंडे पर चर्चा की।
विज्ञापन