{"_id":"6918f13733b453badd0d49d8","slug":"the-road-built-overnight-at-a-cost-of-rs-30-lakh-started-crumbling-in-the-morning-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1473957-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 30 लाख रुपये से रात में बनी सड़क सुबह उखड़ने लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 30 लाख रुपये से रात में बनी सड़क सुबह उखड़ने लगी
विज्ञापन
घटिया तरीके से बनाई सड़क दिखाते पार्षद शैलेंद्र।
लखनऊ। गोमतीनगर के विकल्प खंड में करीब 30 लाख रुपये खर्च कर रात में बनाई सड़क सुबह हाथ लगाते ही उखड़ने लगी। इसकी शिकायत के बाद नगर निगम ने ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ नोटिस भी जारी किया है।
पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात ही ठेकेदार ने सड़क बनाई थी। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत की गई कि निर्माण बहुत घटिया किया गया है। सड़क हाथ लगाते ही उखड़ रही है। वह मौके पर गए तो शिकायत सही मिली। बजरी ऐसे उखड़ गई, जैसे बिना तारकोल मिलाए ही डाल दी गई हो। उन्होंने नगर आयुक्त गौरव कुमार और जोनल अभियंता अतुल मिश्रा से शिकायत की।
पार्षद ने बताया कि बीते वर्ष एलडीए ने कॉलोनी हैंडओवर करने पर जो पैसा दिया था, उसमें से कुछ टेंडर में प्रतिस्पर्धा होने से बच गया था। अब उसी रकम से विकल्प खंड-तीन में अंदर की सड़क बनाने के लिए टेंडर हुआ था। सड़क धामी कंस्ट्रक्शन फर्म बना रही थी।