फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The restaurant owner travelling in a car was shot in the head and died

Lucknow News: कार सवार रेस्टोरेंट संचालक के सिर में लगी गोली, मौत

Tue, 11 Mar 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The restaurant owner travelling in a car was shot in the head and died
जितेंद्र। (फाइल फोटो)
लखनऊ। बिजनौर इलाके में सीआरपीएफ गेट के पास सोमवार रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से रेस्टोरेंट संचालक आशियाना के सेक्टर-के निवासी जितेंद्र सिंह भदाैरिया (55) की मौत हो गई।
विज्ञापन

वह आशियाना में ही मोतीमहल डीलक्स रेस्टोरेंट चलाते थे। उनके सिर में गोली लगी थी। घटना के समय उनका चालक गाड़ी चला रहा था। जितेंद्र बगल की सीट पर बैठे थे और उनके हाथ में राइफल थी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पांडेय के मुताबिक जितेंद्र मूलरूप से कानपुर के महाराजपुर अटवा के रहने वाले थे। उनके साथ उनका चालक बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी सुरेश प्रताप सिंह था। जितेंद्र के पास लाइसेंसी राइफल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सुरेश ने बताया कि जितेंद्र ने बंथरा चलने के लिए बुलाया था। गाड़ी चलाते समय जितेंद्र के हाथ में राइफल थी। इसी बीच अचानक गोली चल गई। इस पर उसने गाड़ी रोक दी। जितेंद्र सीट पर लहूलुहान पड़े थे, उनके सिर का आधा हिस्सा क्षतविक्षत हो गया था।
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलन किए हैं। सुरेश का कहना है कि करीब 30 साल से जितेंद्र आशियाना में फ्लैट लेकर रह रहे थे। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर मामले की छानबीन की जाएगी। अगर परिजन किसी पर आरोप लगाते हैं तो साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। जितेंद्र के परिवार में पत्नी अर्चना बेटा आिदत्य और उपकार है।


एसीपी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि नहीं हो रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि धोखे से गोली चली थी या फिर उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस की पड़ताल के दौरान कार के शीशे बंद मिले हैं। शरीर पर अन्य जगह कहीं चोट या संघर्ष के निशान भी नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed