फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The responsible people fulfilled the formalities, the order of no helmet, no fuel remained ineffective

Lucknow News: जिम्मेदारों ने निभाई फार्मेलिटी, बे-असर रहा नो हेलमेट, नो फ्यूल का आदेश

Tue, 02 Sep 2025 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The responsible people fulfilled the formalities, the order of no helmet, no fuel remained ineffective
नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अ​भियान।
लखनऊ। शासन के निर्देश पर परिवहन और पूर्ति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी में शुरू किया गया अभियान नो हेलमेट, नो फ्यूल पहले दिन ही फ्लाॅप साबित हुआ। हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने दो-तीन पेट्रोल पंपों पर मौजूद रहकर अभियान की ऑपचारिकता निभाई। इसका असर हजरतगंज, डीएम आवास के आसपास समेत शहर के कुछ अन्य पेट्रोलपंपों पर तो दिखा, लेकिन शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहुंचे बाइक चालकों को खुलेआम पेट्रोल दिया जाता रहा। शहर में स्थित करीब 125 पेट्रोल पंपों में करीब 80 फीसदी पेट्रोल पंपों पर आदेश का असर नहीं दिखाई दिया। अधिकारियों ने पहले दिन 25 पेट्रोल पंपों के निरीक्षण का दावा किया है।
विज्ञापन

सीन-1
खुर्रम नगर चौराहे से टेढ़ी पुलिया जाने वाले मार्ग पर कल्याणपुर में इंडियन ऑयल के भरथना फिलिंग स्टेशन और एचपी के किशोर फिलिंग स्टेशन हैं। दोनों पंपों के बीच मात्र 20 मीटर का फासला है। दोनों पेट्रोलपंपों पर बिना हेलमेट पहले दो पहिया वाहन चालकों को धड़ल्ले से पेट्रोल बेचा जा रहा था। यही नहीं, दोनों पेट्रोल पंपों पर अभियान के संदेश का बैनर तक नहीं लगा था।
विज्ञापन

सीन-2
शहर के अतिव्यस्त कहे जाने वाले पॉलीटेक्निक चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को पेट्रोल दे रहे थे। यहां पूरे दिन ऐसा होता रहा। परिवहन और पूर्ति विभाग के अधिकारी शहर में अभियान का पालन कराने के लिए तो निकले, लेकिन इस पेट्रोल पंप पर उनकी नजर तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे लोगों को लौटाया
हजरतगंज स्थित पेट्रोल पंप पर असर दिखा। यहां दोपहर करीब दो बजे पेट्रोल लेने वालों की लाइन में छह लोग लगे थे। इनमें तीन बिना हेलमेट थे। जब उनकी बारी आई तो कर्मचारी ने बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना कर दिया। काफी खुशामद करने के बाद भी उन्हें पेट्रोल नहीं मिला। डीएम आवास के पास स्थित पेट्रोल पंप की भी यही स्थिति रही।

आरटीओ, डीएसओ ने देखी कई पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था
शासन के निर्देश पर 30 सितंबर तक चलाए जा रहे अभियान के पहले दिन सोमवार को डीएसओ विजय प्रताप सिंह और आरटीओ प्रभात पांडेय ने टीम के साथ मऊ व कैंट क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। मौके पर दोनों अधिकारियों ने अपनी देखरेख में सिर्फ हेलमेट पहने लोगों को ही पेट्रोल दिलवाया। टीम ने पेट्रोलपंपों पर इस संदेश का बैनर भी टंगवाया।

Iजिले में करीब 270 पेट्रोल पंप हैं। अभियान की सूचना पूर्व में सभी पेट्रोल पंप मालिकों को दे दी गई है। सोमवार 25 पंपों पर स्थिति देखी गई है। टीम आगे भी निरीक्षण करती रहेगी। जहां आदेश का उल्लंघन होगा, कार्रवाई भी की जाएगी। I

I- विजय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारीI

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

नो हेलमेट, नो फ्यूल  का चला अभियान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article