फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   the real story behind sacking two up ministers

अखिलेश ने दिया सिग्नल, गद्दारी बर्दाश्त नहीं!

Mon, 10 Mar 2014 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Mar 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
the real story behind sacking two up ministers

दो मंत्रियों को बर्खास्त करके मुख्यमंत्री और सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायकों, मंत्रियों और पार्टी नेताओं को संदेश दे दिया है कि लोकसभा चुनाव में भितरघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वाले सरकार या संगठन के कुछ और ओहदेदारों पर गाज गिर सकती है।
 
सपा लोकसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर है। एक साल पहले प्रत्याशी चयन से लेकर रैलियों की श्रृंखला पूरी कर ली गई है।
बूथ प्रभारियों से लेकर मंत्रियों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों से हर स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।

मदद करें, या कार्रवाई के लिए रहें तैयार

the real story behind sacking two up ministers

मंत्री आनंद सिंह और मनोज पारस को जिस तरह बर्खास्त किया गया है, उससे पार्टी नेतृत्व ने बागी और भितरघाती तेवर अपनाने वालों को साफ संकेत दे दिया है।

वे पार्टी प्रत्याशियों की खुलकर मदद करें या कार्रवाई के लिए तैयार रहें। संगठन, विधायक, मंत्री और प्रत्याशियों के बीच परस्पर तालमेल न बैठाने वाले नेताओं के लिए बर्खास्तगी एक संदेश है।

दरअसल, सपा लोकसभा चुनाव पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के नाम पर लड़ रही है। केंद्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने का तानाबाना बुन रही सपा किसी भी सीट को लेकर लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम-अखिलेश कर चुके हैं वन-टू-वन बात

the real story behind sacking two up ministers

कई बैठकों में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हर लोकसभा सीट के प्रत्याशियों, जिला पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं से वन टू वन चर्चा कर चुके हैं।

उनसे पूछ चुके हैं कि कहां तालमेल की कमी है और कौन सहयोग नहीं कर रहा है। लोकसभा प्रभारियों की रिपोर्ट में भी कुछ नेताओं के असहयोगात्मक रुख का उल्लेख किया गया है।

पार्टी के चैनलों के साथ ही गैर सरकारी आधार पर जिलेवार फीड बैक लिया जा रहा है।

विज्ञापन

कीर्तिवर्धन के बयान पर भड़के चौधरी

the real story behind sacking two up ministers

सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कारागार मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद कीर्तिवर्धन के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए रिश्वत देनी पड़ती है।

राजेन्द्र चौधरी ने कहा, सपा सरकार की लोकप्रियता व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति जनता में बढ़ते विश्वास से विपक्षी दलों को भारी परेशानी है।

वे लोकसभा चुनाव के समय सरकार और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की सुनियोजित साजिशों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन उन्हें जनता को बरगलाने में कामयाबी मिलने वाली नहीं है।

कीर्तिवर्धन को कह दिया सिरफिरा

the real story behind sacking two up ministers

उन्होंने कहा, अखिलेश यादव सहज सुलभ और संवेदनशील नेता हैं। उनके लोकतांत्रिक और सौम्य व्यवहार के विरोधी भी कायल हैं।

इसके बावजूद एक असंतुष्ट और विरोधी पार्टी में शामिल नेता (कीर्तिवर्धन) का मुख्यमंत्री कार्यालय के संबंध में बयान पूर्णतया निराधार, अनर्गल और अनैतिक है।

मुख्यमंत्री से रोज ही सैकड़ों लोग मिलते हैं, सुबह शाम और कभी-कभी तो रात तक वे लोगों से मिलते हैं। आए हुए किसी शख्स को वे निराश नहीं करते। उनके बारे में ऐसी ओछी बात कोई सिरफिरा ही कर सकता है।

सपा के खिलाफ काम करने का आरोप

the real story behind sacking two up ministers

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कृषि मंत्री कुंवर आनंद सिंह और स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री मनोज पारस को रविवार को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया।

दोनों मंत्रियों पर सपा प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने का आरोप है। 75 वर्षीय कुंवर आनंद सिंह 2012 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे।

वे गोंडा की गौरा सीट से विधायक हैं। हाल ही में उनके पुत्र और पूर्व सांसद कीर्तिवर्धन सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

वहीं, 47 वर्षीय मनोज पारस बिजनौर जिले की नगीना (सुरक्षित) सीट से विधायक हैं। पारस अपने गांव की महिला के साथ गैंगरेप के आरोपों को लेकर चर्चा में रहे। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। सरकार ने उनके खिलाफ केस वापस लेने की सिफारिश भी की थी।

बेटे की जहरीली जुबां बाप पर पड़ी भारी!

the real story behind sacking two up ministers

बेटे और गोंडा के पूर्व सांसद कीर्तिवर्धन ने जब सपा से बगावत कर भाजपा का दामन थाम लिया था, तभी से आनंद सिंह के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि तब आनंद ने कहा था कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे। भले ही मुलायम सिंह उन्हें निकाल दें। नैतिकता भी कोई चीज होती है।

इस बीच, कीर्तिवर्धन ने शनिवार को मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगा दिया कि उनसे मिलने के लिए सीएम के स्टाफ को हर बार 5-5 हजार रुपये की घूस देनी पड़ती है।

यही नहीं, गन्ना किसानों के बजाए चीनी मिल मालिकों के हितों का संरक्षण का भी आरोप लगाया। इस आरोप से सकते में आई सरकार ने आनंद की बर्खास्तगी की पटकथा तैयार कर ली थी।

बर्खास्तगी पर आनंद सिंह ने कहा, मैं क्या कहूं? नेताजी की पार्टी है। उन्होंने जो ठीक समझा किया। हमें उनके फैसले पर ऐतराज नहीं है।’

नापसंद थी पारस की बसपा से नजदीकी

the real story behind sacking two up ministers

सपा नेतृत्व को पिछले कुछ दिनों से सूचनाएं मिल रही थी कि मनोज पारस अपने भाई धर्मेंद्र पारस को नगीना लोकसभा सीट से बसपा का टिकट दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।

उन पर पार्टी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद यशबीर धोबी के खिलाफ काम करने की भी शिकायतें थीं। यही नहीं, उनके एक नजदीकी रिश्तेदार भी भाजपा से लोकसभा टिकट के दावेदार हैं।

इसमें मनोज उनकी मदद कर रहे थे। मनोज के खिलाफ कुछ ऐसे लोगों ने भी शिकायत की थी जिनका सपा से सीधा संबंध नहीं है। शिकायतों में दम पाए जाने पर उन्हें मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया गया। हालांकि मनोज पारस ने इस मामले पर कहा कि मुख्यमंत्री ने न हमसे पूछकर मंत्री बनाया था और न ही पूछकर हटाया है। पार्टी के हित में मंत्री बनाया था।

बकौल पारस हो सकता है कि उन्हें लग रहा हो कि उनके हटने से पार्टी का हित हो रहा है, इसलिए मंत्री पद से हटा दिया हो। मैं कभी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं रहा हूं। हमारे परिवार केकिसी सदस्य का बसपा से कोई संबंध नहीं है।

जानिए, कौन हैं ये दोनों मंत्री

the real story behind sacking two up ministers

कुंवर आनंद सिंह
निवासी-मनकापुर कोट, जिला गोंडा।
शिक्षा: इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट
1964, 1976, 1969, 2012 में विधायक। 1969 में चंद्रभान गुप्त सरकार में कृषि एवं गन्ना विभाग के मंत्री बने।
वर्ष 1971 और 1980 में लोकसभा सदस्य चुने गए।

मनोज पारस
निवासी-ग्राम बिंजाहेड़ी, नगीना (बिजनौर)
शिक्षा: इंटरमीडिएट
2012 में पहली बार विधायक बने। स्टांप शुल्क एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्यमंत्री बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed