फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The railway employee was murdered by hitting on the head and strangulating

Lucknow News: सिर पर वार व गला कसकर की गई थी रेलकर्मी की हत्या

Tue, 27 May 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 27 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The railway employee was murdered by hitting on the head and strangulating
सिर पर वार व गला कसकर की गई थी रेलकर्मी की हत्या
लखनऊ। बंथरा इलाके में रेलकर्मी सिद्धि प्रसाद लोधी (38) की हत्या सिर पर वार व गला कसकर की गई थी। इसकी पुष्टि सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई। एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पांडेय के मुताबिक वारदात में गांव के ही किसी परिचित की संलिप्तता की आशंका है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन



बंथरा के दरियापुर निवासी सिद्धि प्रसाद लोधी आलमबाग स्थित क्वार्टर के पास रेलवे के स्टोर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सिद्धि प्रसाद शनिवार रात करीब 11 बजे आवश्यक काम बताकर घर से निकले थे। उन्होंने पत्नी मंजू से कहा था कि आधे घंटे में आ जाएंगे। रविवार शाम छह बजे घर से करीब 10 मीटर दूर तालाब के पास सिद्धि प्रसाद का शव मिला था।
विज्ञापन


उनकी चप्पल, मोबाइल फोन, शर्ट और पैंट बगल में ही पड़ी थी। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग, रंजिश और अन्य बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। कॉल डिटेल के आधार पर पता लगाया जा रहा है कि आखिरी बार सिद्धि प्रसाद की किससे बात हुई थी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed