{"_id":"69e14bf628902aa8b70c3fa9","slug":"the-quack-bit-off-his-finger-with-his-teeth-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1695224-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: झोलाछाप ने दांत से काटकर अलग कर दी अंगुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: झोलाछाप ने दांत से काटकर अलग कर दी अंगुली
Fri, 17 Apr 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
घायल फजलू व कटी अंगुली।
गुडंबा। बेटे के इलाज में लापरवाही का विरोध करने पर झोलाछाप तैयब अली ने गुडंबा के कल्याणपुर निवासी श्रमिक फजलू के बाएं हाथ की दो अंगुली दांत से काट ली। फजलू की एक अंगुली का आगे का हिस्सा कटकर अलग हो गया और वह बेहोश हो गए। फजलू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मूलरूप से सीतापुर निवासी फजलू झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। उनके अनुसार सात वर्षीय बेटे साकिब को हर्निया की समस्या है। करीब छह माह पहले मस्जिद में आदिलनगर निवासी तैयब अली से उनकी मुलाकात हुई। लोग उसे डॉक्टर कहकर बुलाते थे। तैयब ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही बेटे की बीमारी दूर हो जाएगी। आरोपी अक्सर घर आकर बेटे को इंजेक्शन लगा जाता था। छह माह से इलाज के बावजूद भी कोई फायदा नहीं हुआ।
साढ़े आठ हजार रुपये वापस मांगने पर काटी ली अंगुली
फजलू का आरोप है कि सोमवार को वह आरोपी की क्लीनिक दवा लेने पहुंचे और बेटे को कोई फायदा न होने की बात कही। इस पर तैयब ने कुछ नहीं कहा। मंगलवार रात करीब आठ बजे मस्जिद के पास तैयब मिला तो उन्होंने बेटे के इलाज में खर्च हुए साढ़े आठ हजार रुपये मांगे। इस पर आरोपी भड़क उठा और उसने उनके बाएं हाथ की दो अंगुली को दांत से काट लिया। इससे एक अंगुली का आगे का हिस्सा कटकर अलग हो गया और खून से लथपथ वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। फजलू के अनुसार, आरोपी तैयब के बहनोई की आदिलनगर में क्लीनिक है और वह उसी क्लीनिक में बैठता है।